एक लड़की के दो प्रेमी, त्रिकोणीय प्रेम में दो दोस्त बने दुश्मन, रास्ते से हटाने उतारा मौत के घाट, पुलिस ने चंद घंटे में आरोपी वेद प्रकाश को गिरफ्तार कर भेजा जेल

A girl had two lovers; in a love triangle, two friends became enemies; they were killed to remove them from the way; the police arrested the accused Ved Prakash within a few hours and sent him to jail.

एक लड़की के दो प्रेमी, त्रिकोणीय प्रेम में दो दोस्त बने दुश्मन, रास्ते से हटाने उतारा मौत के घाट, पुलिस ने चंद घंटे में आरोपी वेद प्रकाश को गिरफ्तार कर भेजा जेल

महासमुंद : प्रेम प्रसंग में हत्या और आरोपी सलाखों के पीछे. महासमुंद में महज 48 घंटे के अंदर एक मर्डर की मिस्ट्री को सुलझा दिया. पुलिस ने हत्या के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह मामला बसना थाना अंतर्गत भंवरपुर चौकी क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 1 मई 2026 को भंवरपुर पुलिस को खबर मिली कि एक व्यक्ति मोंगरे भोई पिता रविलाल भोई उम्र 30 साल ग्राम झारउड़ेला मृत हालत में गांव के रवीशंकर पटेल की बाड़ी में बोर के पास पड़ा हुआ है. जिसकी मौत संदिग्ध है.
इस खबर पर चौकी पुलिस भंवरपुर ने मर्ग कायम कर जांच करवाई में लिया और घटना स्थल का मुआयना किया. जिसमे मोंगरे भोई के सिर में चोट लगकर खून निकलना पाया गया और चादर के टुकड़े के द्वारा गले को लपेटना पाया गया और शरीर पर संघर्ष के निशान मौजूद थे.
मोंगरे भोई के शव पंचनामा के बाद शव को पीएम के लिए बसना रवाना किया गया. जिसमे मृतक की मौत हत्यात्मक होना लेख करने पर अपराध क्रमांक 295/26 धारा 103(1) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
इसके बाद पुलिस ने पूछताछ पर गांव के व्यक्ति वेद राम पटेल से मोंगरे भोई का फोन पर आख़री बार बातचीत होना और वेद राम पटेल द्वारा मृतक को बुलाने पर मृतक के वेद राम के घर जाना पता चलने पर पुलिस द्वारा तस्दीक किया गया. जिस पर आरोपी अपने निवास से फरार होना पाया गया. जिससे पुलिस का शक और गहरा गया और पुलिस ने इस दिशा पर काम करना शुरू किया.
तकनीकी विश्लेषण के आधार पर आरोपी वेदराम को पकड़ा गया और पूछताछ पर आरोपी वेदराम ने त्रिकोणीय प्रेम संबंध की वजह से मृतक मोंगरे भोई को रास्ते से हटाने की नीयत से जानलेवा हमला कर सिर और गर्दन में चोट पहुंचाकर हत्या करने का जुर्म कबूल किया.
आरोपी से मोंगरे भोई का मोबाइल लोअर और चप्पल को जिसे आरोपी द्वारा अलग-अलग जगहों में छिपा दिया गया था. उसे आरोपी की निशानदेही पर सबूत के तौर पर मामले में जब्त किया गया. और आरोपी का घटना समय पहना कपड़ा भी जब्त किया गया.
इस मामले में अब तक की जांच पर आरोपी के खिलाफ पुख्ता सबूत पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर अदालत के सामने पेश किया गया..
गिरफ्तार आरोपी
वेद प्रकाश पटेल पिता युधिष्ठिर पटेल उम्र 25 साल साकिन झालउड़ेला चौकी भंवरपुर थाना बसना जिला महासमुन्द छग
जप्त संपत्ति
1-मृतक का 1 नग मोबाईल
2-मृतक का लोअर और चप्पल
3-आरोपी का मोबाइल एक नग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t