सराफा व्यापारी की हत्या और जेवरात लूट के मामले में पुलिस को मिला अहम सुराग, लूटे गए जेवर दिव्यांग खुशीराम साहू से बरामद, दो बिहारी साथियों की तलाश

Police have found crucial clues in the murder and jewelry robbery of a bullion trader. The stolen jewelry was recovered from a disabled person, Khusiram Sahu, and two Bihari accomplices are being searched.

सराफा व्यापारी की हत्या और जेवरात लूट के मामले में पुलिस को मिला अहम सुराग, लूटे गए जेवर दिव्यांग खुशीराम साहू से बरामद, दो बिहारी साथियों की तलाश

बिलासपुर : पेंड्रा सराफा व्यापारी की गोली मारकर हत्या कर 60 लाख के जेवर लूट के मामले में जीपीएम पुलिस को अहम सुराग मिला है. बिलासपुर सीपत बिटकुला के एक दिव्यांग युवक खुशीराम साहू पिता जगन्नाथ राम साहू 58 साल बिटकुला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है उसके पास से लूट के चांदी के जेवर भी बरामद कर किए गए हैं. जल्द ही पुलिस द्वारा हत्याकांड की खुलासा करने की संभावना जताई जा रही है.
26 मई को पेंड्रा निवासी प्रदीप सोनी कोटमी सप्ताहिक बाजार में दुकान लगाकर बैठे हुए थे. शाम 7 बजे ज्वेलरी समेट कर बेग में रख लिया और अन्य सामान समेट रहे थे. इसी दौरान पल्सर बाइक से तीन नकाबपोश आए और सोनी से जेवरात से भरा बैग लूटने की कोशिश करने लगे. सोनी बेग पकड़कर तीनों से भीड़ गए और उनके बीच हाथापाई शुरू हो गई. इसी दौरान नकाबपोशों ने उन पर फायरिंग कर दिया. जिससे सोनी खून से लथपथ होकर गिर गए. उसके बाद नकाबपोश जेवरात से भरा बैग लूटकर बाइक से भागगए। अस्पताल ले जाने पर सोनी की मौत हो गई थी.
सीपत खम्हरिया सराफा व्यापारी से उठाईगीरी में शामिल 
खबर है कि पूछताछ के दौरान विकलांग युवक ने अपने साथियों के साथ 21 फरवरी 2026 को सीपत खम्हरिया में रमेश ज्वेलर्स के संचालक विनय सोनी से 10 किलो चांदी, 100 सोने की जेवर उठाईगीरी करना कबूल कर लिया है. पुलिस उससे लगातार पूछताछ करने में लगी हुई है.
बिहार झारखंड से आए थे दो लुटेरे
खबर है संदिग्ध दिव्यांग युवक ने सराफा व्यापारी की रैकी करने के बाद बिहार झारखंड से दो बदमाशों को बुलाया था। उसके बाद उनके साथ मिलकर हत्याकांड और लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था. पुलिस ने झारखंड बिहार में दबिश देकर फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है.
संदेही दिव्यांग अपना घर छोड़कर अकेले खम्हरिया में किराए के मकान में रह रहा था. वह आसपास के सप्ताहिक बाजार में जाकर सोना-चांदी बेचने वालों की रेकी करता था. उसके बाद बिहार, झारखंड से अपने साथियों को बुलाकर लूट, उठाईगीरी की वारदात को अंजाम देता था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t