नहर में मिली लापता युवक की लाश, जिस्म में मिले चोट के निशान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस कर रही मामले की जांच

Dead body of missing youth found in the canal injury marks found on the body family members expressed fear of murder police is investigating the case

नहर में मिली लापता युवक की लाश, जिस्म में मिले चोट के निशान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, पुलिस कर रही मामले की जांच

नहर में मिली युवक की लाश, जिस्म में मिले चोट के निशान, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

रायपुर : रायपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है. यहां तिल्दा में दोपहर नहर में लाश मिलने की खबर मिली. खबर पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया. वहीं मामले में आगे की करवाई कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक सरफोंगा और भटभेरा के बीच में एक छोटे से नहर में पुल के नीचे एक व्यक्ति की लाश मिली. जिसकी पहचान ग्राम बोइरझिटी निवासी गंगाराम यदु के रुप में की गई.
मृतक के परिजनों ने कहा कि वह एक दिन पहले से घर नहीं आया था. उसकी लाश का मिलना शक पैदा कर रहा है. क्योकि उसके शरीर पर कई जगह चोंट के निशान दिख रहे हैं और ऐसा प्रतीत हो रहा है की उसकी हत्या करके उसे पानी में फेक दिया गया है उधर पुलिस द्वारा शव का पोस्ट मार्डम करवा कर परिजनों को सौप दिया और विवेचना किया जा रहा है।
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

युवक की हत्या कर नहर किनारे फेंकी लाश, पहचान छुपाने चेहरा जलाया

बिलासपुर : बिलासपुर जिले में मल्हार क्षेत्र के ग्राम बकरकुदा-मटिया के बीच नहर किनारे युवक की लाश मिली. शरीर पर चोट के निशान मिले हैं. युवक के हाथ पर बने फूल से उसकी पहचान की गई. पुलिस ने युवक के दोस्तों और परिवार वालों से पूछताछ शुरु कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक मल्हार चौकी-क्षेत्र के ग्राम बकरकुदा और मटिया के बीच नहर किनारे युवक की लाश मिलने से गांव में सनसनी फैल गई. युवक के सीने और शरीर पर चोट के निशान थे. इसके साथ ही उसे जलाने की भी कोशिश की गई थी.
गांव के लोगों ने इसकी खबर पुलिस को दी. इधर गांव वालों की भीड़ मौके पर पहुंच गई. युवक के हाथ पर बने फूल के निशान से उसकी पहचान ग्राम करियाताल नेवारी निवासी युवराज सिंह उर्फ बंटी उम्र 20 साल के रुप में की गई. इधर युवक के शव मिलने की खबर पर स्वजन भी मौके पर पहुंच गए.
शुरुआती पूछताछ में पता चला कि युवक शुक्रवार की रात अपनी दुकान बंद करने के बाद घर गया. इसके कुछ देर बाद वह मोबाइल और बाइक को घर पर ही छोड़कर निकल गया गया था. युवक के घर नहीं लौटने पर स्वजन परेशान थे. सुबह से ही परिजन गांव में उसके बारे में जानकारी जुटा रहे थे.
प्राथमिक जांच के बाद पुलिस को शक है कि युवक की हत्या किसी और जगह की गई है. उसकी लाश ठिकाने लगाने सुनसान जगह पर लाया गया. हत्यारे शव नहर किनारे छोड़कर भाग गए. पुलिस ने युवक के जान-पहचान वालों से पूछताछ शुरु कर दी है. इसके अलावा उसके मोबाइल की भी जांच की जा रही है. गांव के लोगों से पूछताछ कर शुक्रवार की रात वह किसके साथ था. इसकी जानकारी जुटाई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb