पैसों को लेकर विवाद के बाद बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या का आरोपी जेल दाखिल, छोटे ने धारदार हथियार से हमला कर ली बड़े भाई की जान, गिरफ्तार

After a dispute over money the accused of brutally murdering an elderly person was sent to jail the younger brother attacked the elder brother with a sharp weapon and killed him he was arrested

पैसों को लेकर विवाद के बाद बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या का आरोपी जेल दाखिल, छोटे ने धारदार हथियार से हमला कर ली बड़े भाई की जान, गिरफ्तार

पैसों को लेकर विवाद के बाद बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या का आरोपी जेल दाखिल

बलौदाबाजार/भाटापारा : पैसों की लेनदेन विवाद पर लोहे की पेंचिस से कान और सिर में गंभीर वारकर कर हत्या की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को दो घंटे के भीतर सिमगा पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया. 
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी नर्मदा जोशी द्वारा थाना सिमगा में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि 12 और 13 अक्टूबर की दरम्यानी रात को घर में सोए हुए मेरे पिता शत्रुहन जोशी पिता स्व करिया जोशी उम्र 75 साल निवासी ग्राम लांजा की आरोपी कृपाराम ध्रुव द्वारा लोहे के औजार से हत्या कर दी गई.
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सिमगा में अपराध क्र. 399/2024 धारा 331(5), 103(1) बीएनएस दर्ज कर मामला जांच में लिया गया. इस मामले में थाना सिमगा पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए घटनास्थल पहुंच अहम सबुत इकठ्ठा किया गया और मिले सबूतों और गवाहों से पूछताछ के आधार पर रिपोर्ट के दो घंटे के भीतर आरोपी कृपाराम ध्रुव को हिरासत में लिया गया.
आरोपी से बारीकी से पूछताछ करने पर उसके द्वारा घर का बिजली फिटिंग का बकाया पैसा लेनदेन की बात पर गुस्से में आकर लोहे की पेंचिस से मृतक के कान और सिर में गंभीर वार कर उसकी हत्या करना कबूल किया. इस मामले में आरोपी को सिमगा पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया. जहां से उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया. इस पूरी कार्यवाही में थाना सिमगा पुलिस स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा.
गिरफ्तार आरोपी
कृपाराम ध्रुव उम्र 33 साल निवासी ग्राम लांजा, थाना सिमगा, जिला बलौदाबाजार भाटापारा छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

छोटे भाई ने धारदार हथियार से हमला कर ली बड़े भाई की जान, गिरफ्तार

कोंडागांव : कोंडागांव जिले में केशकाल थाना क्षेत्र के चिखलाडीही गांव में दो भाइयों के बीच मामूली विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया और छोटे भाई ने अपने बड़े भाई की हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया. यह मामला केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चिखलाडीही का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक भूकन मरापी उम्र 25 साल और उसका छोटा भाई निरंजन मरापी उम्र 21 साल एक ही घर में रहते थे. दोनों अविवाहित थे और शराब पीने के आदी थे. इनकी मां का कुछ साल पहले देहांत हो गया था. जिसके बाद दोनों साथ रहने लगे. छोटा भाई मजदूरी करता था जबकि बड़ा भाई बेरोजगार था. घर में अकसर दोनों भाइयों के बीच विवाद होता रहता था.
घटना के दिन रात को खाना बनाने को लेकर दोनों भाइयों के बीच बहस छिड़ गई. जिसने हिंसक रुप ले लिया. गुस्से में आकर निरंजन ने पास में रखे ईंट और धारदार हथियार से बड़े भाई पर हमला कर दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. लेकिन पड़ोसियों की खबर पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसे चंद घंटों में आरोपी भूकन मरापी को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए केशकाल अस्पताल भेज दिया. इस मामले में केशकाल थाना प्रभारी विकास बघेल ने बताया कि आरोपी भूकन मरापी को गिरफ्तार कर लिया है और उसे अदालत में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb