कॉन्स्टेबल ने थाने में सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, हालत नाजुक, कांकेर में 3 दिन में यह दूसरा मामला, 10 दिन में 3 जवानों ने की खुदकुशी

Constable shot himself with service rifle in the police station condition critical this is the second case in 3 days in Kanker 3 soldiers committed suicide in 10 days

कॉन्स्टेबल ने थाने में सर्विस रायफल से खुद को मारी गोली, हालत नाजुक, कांकेर में 3 दिन में यह दूसरा मामला, 10 दिन में 3 जवानों ने की खुदकुशी

कांकेर : कांकेर में लोहत्तर थाना में पदस्थ आरक्षक ने खुद को गोली मार ली. आरक्षक ने एसएलआर रायफल से खुद को गोली मारी है. आरक्षक को नाजुक हालत ने रायपुर रेफर किया गया है. दो दिन पहले भी एक जवान ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी.
मिली जानकारी के मुताबिक कांकेर के लोहत्तर थाना परिसर के बैरक में जिला पुलिस के जवान जागृत भंडारी ने अपनी सर्विस सर्विस राइफल से गुरुवार सुबह 9 खुद को गोली मार ली. यह घटना  गोली की आवाज सुन अन्य जवानों ने आरक्षक को भानु प्रतापपुर अस्पताल पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत को देख जवान जागृत भंडारी को रायपुर रेफर कर दिया.
जवान जागृत भंडारी मोहला-मानपुर जिले के घोटिया गांव का निवासी है. जवान ने खुद को गोली क्यों मारी. इसकी वजह अभी साफ़ नहीं हुई है. बताया जा रहा है कि पिछले कुछ दिनों से काफी गुमसुम रह रहा था. दो दिन पहले कांकेर जिले के कोसरोंडा 33 बीएन कैंप में सीमा सुरक्षा बल के जवान राकेश कुमार ने भी खुद को गोली मार कर खुदकुशी कर ली थी. जवान मेरठ उत्तरप्रदेश का रहने वाला था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb