छत्तीसगढ़ में फिर नक्सल मोर्चे पर तैनात SSB जवान ने की खुदकुशी, सर्विस राइफल से कनपटी पर मारी गोली, 10 दिन में 3 जवानों ने किया सुसाइड

In Chhattisgarh again SSB soldier posted on Naxal front committed suicide shot himself in the temple with service rifle 3 soldiers committed suicide in 10 days

छत्तीसगढ़ में फिर नक्सल मोर्चे पर तैनात SSB जवान ने की खुदकुशी, सर्विस राइफल से कनपटी पर मारी गोली, 10 दिन में 3 जवानों ने किया सुसाइड

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है. यहां नक्सल मोर्चे पर तैनात SSB जवान ने की खुद के सर्विस राइफल से गोली मारकर की खुदकुशी कर ली है. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है. मामला ताड़ोकी थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक कांकेर जिले के कोसरोंडा 33 BN कैम्प में तैनात मेरठ उत्तरप्रदेश का रहने वाला मृतक जवान राकेश कुमार उम्र 31 साल ने दोपहर करीब 3 बजे खुद की सर्विस राइफल से सिर में गोली मार ली. गोली की आवाज सुनकर साथी जवान पहुंचे तो राकेश का खून से लथपथ शव पड़ा था. साथी जवानों ने इसकी जानकारी अफसरों को दी. इसके बाद उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अंतागढ़ भिजवाया गया. कांकेर एसपी आईके एलेसेला ने बताया कि परिजनों को खबर दे दी गई.
मृतक जवान ताडोकी थाना क्षेत्र के कोसरोंडा कैंप में तैनात था. उनका शव अंतागढ़ लाया जा रहा है. मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है. आत्महत्या का कारण अज्ञात है. पुलिस मामले की जांच कर रही. मृतक जवान राकेश कुमार ने ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया है इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है. इस घटना ने एक बार फिर नक्सल मोर्चे पर तैनात जवानों की तनाव से जुड़ी बहस को हवा दे दिया है.
बता दें कि 8 जून को कांकेर जिले के रावघाट थानांतर्गत फूलफाड़ बीएसएफ कैंप में तैनात बीएसएफ के जवान में बाथरुम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. आत्महत्या का कारण अज्ञात है. बीएसएफ जवान 8 जून की सुबह करीब साढ़े 10 बजे के आसपास कैंप के टॉयलेट में अंदर से दरवाजा बंद कर अपने गले में जूट की रस्सी से फांसी का फंदा बनाकर सीलिंग में लगे लोहे के एंगल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
27 अगस्त को दंतेवाड़ा जिले में एक सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मार ली थी. जवान को आनन- फानन में अस्पताल ले जाया गया. जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतक जवान का नाम विपिन्द्र चंद्र है. और CRPF की 195 वीं बटालियन के सी कंपनी बारसूर में पदस्थ था. जवान ने खुद के ही सर्विस राइफल AK47 से खुद पर फायर कर लिया. 
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb