युवक को गजराज ने कुचला, दर्दनाक मौत, नौजात हाथी का मिला शव, गर्भ में ही मृत्यु की आशंका, सांप के काटने से 8 साल की बच्ची की गई जान
Young man crushed by Gajraj painful death dead body of newborn elephant found fear of death in the womb 8 year old girl died due to snake bite
युवक को गजराज ने कुचला, दर्दनाक मौत
रायगढ़ : रायगढ़ जिला मुख्यालय से महज 8 किलोमीटर दूर स्थित जंगलों में एक अज्ञात व्यक्ति की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में हडकंप मच गया है. यह घटना चक्रधर नगर थाना क्षेत्र स्थित ग्राम बंगुरसिया के जंगल की बताई जा रही है. इस क्षेत्र में 2 दिन से लगातार 2 हाथीयों को सड़क पर घूमते देखा जा रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बंगुरसिया गांव के जंगल में उस वक्त हडकंप मच गया जब यहां के जंगल में एक अज्ञात व्यक्ति की तीन से चार दिन पुरानी सड़ी गली लाश मिली. बताया जा रहा है कि सड़क किनारे बदबू की वजह से गांव के लोगों ने यहां शव होने की जानकारी वन विभाग की टीम के अलावा चक्रधर नगर थाना में दी.
घटना की जानकारी मिलते ही चक्रधर नगर पुलिस मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
ग्रामीणों ने बताया कि मृतक की उम्र करीब 40 साल के आसपास है. शुरुआती जांच में कहा जा रहा है कि मृतक की मानसिक हालत ठीक नही थी और वह लगातार जंगलों में घुमते-फिरते रहता था. कई बार वन विभाग की टीम के द्वारा उसे जंगल में नही घुमने की बात कही गई थी.
बंगुरसिया के जंगलों में पिछले लंबे समय से हाथियों के एक दल की मौजूदगी है. बीते 15 दिनों से लगातार हाथी सड़क में आकर बंगुरसिया-हमीरपुर मार्ग को घंटो बाधित करने की जानकारी भी सामने आते रही है. इस वजह से शक जताया जा रहा है कि मृतक का जंगल में हाथियों के दल से सामना हो गया होगा. जिसके बाद हाथी ने उसे कुचलकर मौत के घाट उतार दिया होगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
नौजात हाथी का मिला शव, गर्भ में ही मौत हो जाने की आशंका
धरमजयगढ़ : धरमजयगढ़ वनमण्डल के छाल रेंज में हाथी नौजात शावक की मौत हो गई. यह मामला छाल रेंज के कीदा परिसर आर.एफ. 586 का बताया जा रहा है. अनुमान लगाया जा रहा है कि शावक की गर्भ में या प्रसव के समय ही मौत हो चुकी होगी. हालांकि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत की सही वजह सामने आएगी. मौके पर पहुंचा वन विभाग मामले की जांच में जुट गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
सांप के काटने से 8 साल की बच्ची की गई जान
बिलासपुर : बिलासपुर जिला के तखतपुर में सोमवार की रात सांप के काटने से एक नाबालिग बच्ची की मौत हो गई. मासूम बच्ची की मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम जरोंधा की मृतिका मानवी जांगड़े उम्र 8 साल रोज की तरह खाना खाकर अपनी बड़ी बहन के साथ सोने चली गई. अचानक रात में उसकी तबियत बिगड़ने लगी. तबियत बिगड़ते देख उसकी बड़ी बहन ने परिजन को इसकी जानकारी दी.
आनन-फानन में बच्ची को इलाज के लिए तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. जहां डॉक्टर ने प्राथमिक जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया. मृतिका के परिजनों को जब तक पता चला काफी देर हो गई थी. जहरीले सांप के काटने से नाबालिग के शरीर में जहर पूरी तरह फैल गगया था. जिसकी वजह से हॉस्पिटल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई थी. शव को पंचनामा कार्यवाही कर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



