मारपीट करने पर पत्नी ने भेजा जेल, जमानत पर छूटा तो करने लगा विवाद, पति के सिर पर सिलबट्टे से हमला कर उतारा मौत के घाट, हीरामणी साहू गिरफ्तार

Wife sent him to jail for assault, when he was released on bail, he started arguing, attacked his husband on the head with a grinding stone and killed him, Hiramani Sahu arrested

मारपीट करने पर पत्नी ने भेजा जेल, जमानत पर छूटा तो करने लगा विवाद, पति के सिर पर सिलबट्टे से हमला कर उतारा मौत के घाट, हीरामणी साहू गिरफ्तार

दुर्ग/भिलाई : छत्तीसगढ़ के भिलाई में पत्नी ने पति की सिलबट्टे से हमला कर हत्या कर दी. दोनों के बीच आए दिन किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था. पत्नी ने उसके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई थी. जमानत पर बाहर आते ही फिर विवाद हो गया. इसलिए गुस्से में आकर पति पर ताबड़तोड़ वार कर दिया. सिर पर गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला छावनी थाना क्षेत्र के कैंप-2 स्थित दुर्गा पारा वार्ड नंबर 35 का है.
मिली जानकारी के मुताबिक डोमन साहू उम्र 40 साल और उसकी पत्नी हीरामणी साहू उम्र 35 साल के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. दोनों के दो बच्चे एक बेटा और एक बेटी है. पड़ोसियों का कहना है कि घर में अक्सर झगड़ा होता था. इसका असर बच्चों पर भी पड़ रहा था. कई बार आसपास के लोग भी इस विवाद से परेशान हो चुके थे.
पड़ोसियों का कहना है कि कई बार बच्चों के साथ भी मारपीट करता था. इसी वजह से पत्नी पहले भी परेशान रहती थी और कई बार शिकायत कर चुकी थी. पत्नी हीरामणी साहू ने 19 अप्रैल को पति के खिलाफ जामुल थाने में शिकायत की थी. जिसके बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 170 के तहत उसे गिरफ्तार कर एसडीएम कोर्ट भेजा था.
छावनी पुलिस ने आरोपी पति को एसडीएम कोर्ट में पेश किया. हालांकि वहां से उसे जमानत मिल गई. बताया जा रहा है कि जमानत मिलने के बाद आरोपी रविवार शाम को घर पहुंचा और पुलिस में शिकायत करने की बात को लेकर विवाद करने लगा.
दोनों पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में पत्नी ने अपने पति के सिर पर सिलबट्टे से वार कर दिया। सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से उसकी मौत हो गई. इसकी खबर जब पुलिस को लगी तो पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सुपेला अस्पताल भिजवा दिया. पुलिस ने आरोपी पत्नी को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t