गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देकर गर्दन में टिकाया चाकू, पुलिस ने आदतन बदमाश चितेश उपाध्याय को किया गिरफ्तार

After abusing and threatening to kill, he put a knife on the neck, police arrested habitual criminal Chitesh Upadhyay

गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देकर गर्दन में टिकाया चाकू, पुलिस ने आदतन बदमाश चितेश उपाध्याय को किया गिरफ्तार

राजनांदगांव : गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी देकर गर्दन में चाकू टिकाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया. आरोपी से वारदात में इस्तेमाल एक बटनदार चाकू को जब्त किया है. आरोपी आदतन अपराधी है और बसंतपुर थाना का लिस्टेड गुंडा-बदमाश है.
मिली जानकारी के मुताबिक 28 दिसंबर को मानव मंदिर चौक के समीप रहने वाले गुलशन देवांगन ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि 27 दिसंबर की रात मानव मंदिर चौक के पास आरोपी चितेश उपाध्याय निवासी जमातपारा राजनांदगांव द्वारा बिना वजह के मां-बहन की गंदी-गंदी अश्लील गाली-गलौज कर रहा था. जिसे गाली-गलौज करने से मना करने पर जान से मारने की धमकी देकर बटनदार चाकू निकालकर गर्दन में टिकाने लगा. बाहर खड़े लोग पकडऩे की कोशिश किया तो आरोपी वहां से भाग निकला.
प्राथी की इस रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ अप.क्र. 782/24 धारा 296, 351(2) बीएनएस कायम कर मामला जांच में लिया गया. कायमी से वरिष्ठ अधिकारियों को फौरनअवगत कराया गया. 
कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक संजय बरेठ के नेतृृत्व में आरोपी चितेश उपाध्याय राजनांदगांव को घेराबंदी कर पकड़ा. पूछताछ पर आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया. आरोपी के कब्जे एक नग काले रंग का बटनदार धारदार चाकू जब्त कर मामले में धारा 25, 27 आम्र्स एक्ट समाहित कर 28 दिसंबर को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया. जेल वारंट मिलने पर जिला जेल राजनांदगांव में दाखिल किया गया.
बताया गया कि आरोपी आदतन अपराधी है. इनके खिलाफ मारपीट, चाकूबाजी, गुंडागर्दी के मामले बसंतपुर थाना में कई मामले दर्ज हैं. आरोपी  थाना बसंतपुर का लिस्टेड गुंडा-बदमाश है. आए दिन चाकू दिखाकर मारपीट कर आमजन में दहशत फैलाता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI