सरकारी कार्यक्रम में मंच के सामने सरपंच पर चाकू से हमला, चाकूबाजी से सुशासन तिहार शिविर में मचा हड़कंप, पुलिस ने आरोपी जितेंद्र को किया गिरफ्तार
A Sarpanch was attacked with a knife in front of the stage during a government function. The stabbing caused a stir at the Sushasan Tihar camp. Police arrested the accused, Jitendra.
डोंगरगढ़ : छत्तीसगढ़ की धर्मनगरी डोंगरगढ़ ब्लॉक के ग्राम पलांदूर में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम उस वक्त तनाव और अफरा-तफरी में बदल गया, जब मंचीय कार्यक्रम के दौरान अचानक चाकू से हमला हो गया. वारदात में सरपंच मानिकलाल वर्मा के हाथ में चोट आई है. चाकूबाजी की घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई.
मिली जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम में भाषण चल रहा था. तभी आरोपी जितेन्द्र यादव उम्र 36 साल निवासी पलांदूर ने अचानक हमला कर दिया. वारदात के बाद ग्रामीणों और मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया, जिसके बाद पुलिस ने जितेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया. यह घटना ऐसे समय हुई है. जब प्रदेशभर में सुशासन तिहार 2026 के तहत सरकार गांव-गांव समाधान शिविर आयोजित कर जनता की समस्याओं के निराकरण का दावा कर रही है.
सरकारी रिकॉर्ड और जनसंपर्क विभाग के मुताबिक इन शिविरों में प्रशासन सीधे ग्रामीणों से संवाद कर रहा है.
हालांकि डोंगरगढ़ क्षेत्र में सुशासन तिहार के दौरान विवाद और विरोध की यह पहली घटना नहीं है. कुछ दिन पहले डोंगरगढ़ में पट्टे की मांग को लेकर लोगों ने अधिकारियों को घंटों बंधक बना लिया था. जिसके बाद पुलिस बल प्रयोग तक की नौबत आ गई थी. एक बार फिर प्रशासनिक व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



