अमितेश शुक्ल की कार्यशैली से प्रभावित होकर युवाओं का कांग्रेस की तरफ रुझान, दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थामा हाथ, नगर में बढ़ी राजनीतिक हलचल

Impressed by Amitesh Shukla's work ethic, youth flock to Congress; dozens of workers join forces, increasing political activity in the city.

अमितेश शुक्ल की कार्यशैली से प्रभावित होकर युवाओं का कांग्रेस की तरफ रुझान, दर्जनों कार्यकर्ताओं ने थामा हाथ, नगर में बढ़ी राजनीतिक हलचल

गरियाबंद/फिंगेश्वर : संगठन सृजन अभियान के तहत फिंगेश्वर मंडल में आयोजित एक दिवसीय बैठक में कांग्रेस पार्टी को बड़ा संगठनात्मक बल मिला. पूर्व पंचायत मंत्री अमितेश शुक्ल की कार्यशैली और कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित होकर नगरीय निकाय चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी रहे कई युवा नेताओं सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की.
इस बैठक के दौरान बूथ क्रमांक 68 और 70 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया गया. सर्वसम्मति से छगन रात्रे को बूथ क्रमांक 68 का अध्यक्ष और भोलाराम कोसरे को बूथ क्रमांक 70 का अध्यक्ष चुना गया. वहीं वार्ड स्तर पर भी नियुक्तियां करते हुए वार्ड क्रमांक 9 में युवराज सिन्हा, वार्ड 10 में मोहन मांडले, वार्ड 11 में अजय बंजारे और वार्ड 12 में युगल रात्रे को अध्यक्ष बनाया गया. साथ ही हर बूथ और वार्ड में 12-12 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया.
इस कार्यक्रम में निर्दलीय प्रत्याशी रहे दीपक साहू, आनंद सोनवानी, मोहन मांडले, बलराम भारती सहित किशोर मांडले, अजय बंजारे, यमन मारकंडे, अमरदास निराला और अन्य युवा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ली. मंडल अध्यक्ष तेजेश यदू ने सभी नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं का कांग्रेस गमछा पहनाकर स्वागत किया.
नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सूर्यवंशी ने कहा कि नए साथियों के जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा. वहीं ब्लॉक कांग्रेस सचिव राजऋषि टंडन ने उम्मीद जताई कि सभी कार्यकर्ता पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाते हुए क्षेत्र के विकास और जनसेवा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे.
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष तेजेश यदू, नगर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र सूर्यवंशी, जिला कांग्रेस महामंत्री कमल यदू, सेक्टर अध्यक्ष मनोज सोनवानी सहित बड़ी तादाद में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t

बूथ 99 में कांग्रेस की बड़ी सेंध, बीजेपी के 20 कार्यकर्ता शामिल
वहीं दूसरी तरफ राजिम क्षेत्र के बूथ क्रमांक 99 में आयोजित कांग्रेस की बैठक के दौरान एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया. भारतीय जनता पार्टी के 20 कार्यकर्ताओं ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया. जिससे स्थानीय राजनीति में हलचल मच गई है.
बैठक में पूर्व पंचायत मंत्री अमितेश शुक्ला ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर दिया. इसी दौरान बीजेपी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस की नीतियों में भरोसा जताते हुए सार्वजनिक रूप से पार्टी में शामिल होने की घोषणा की. सभी नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं का कांग्रेस नेताओं द्वारा फूल-माला पहनाकर स्वागत किया गया.
नवप्रवेशी सदस्यों ने कहा कि वे कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों और विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में शामिल हुए हैं. कांग्रेस नेताओं ने इसे संगठन की बड़ी कामयाबी बताते हुए कहा कि लगातार लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं. जिससे पार्टी की मजबूती बढ़ रही है.
राजनीतिक समीकरणों पर पड़ेगा असर
स्थानीय राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि बूथ स्तर पर इस तरह की राजनीतिक हलचल आने वाले चुनावों में बड़ा असर डाल सकती है. कांग्रेस इसे अपने पक्ष में माहौल बनने का संकेत मान रही है. जबकि बीजेपी खेमे में इस घटनाक्रम के बाद हलचल तेज हो गई है.
इस मौके पर अमितेश शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष पावन सोनकर, मंडल अध्यक्ष गोविंद कहार, पार्षद यशवंत निराला, मोहम्मद शब्बीर सहित सैकड़ों कार्यकर्त्ता मौजूद मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t