तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, 8 दिन पहले शादी हुए दूल्हा-दुल्हन की दर्दनाक मौत, दोनों परिवारों में पसरा मातम

A high speed truck hit a bike, the bride and groom who got married 8 days ago died a painful death, both the families are in mourning

तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, 8 दिन पहले शादी हुए दूल्हा-दुल्हन की दर्दनाक मौत, दोनों परिवारों में पसरा मातम

बेमेतरा : इस समय शादियों का दौर जोरों पर है और इस शादियों के सीजन में कई तरह की घटनाएं सामने आते रहते हैं। लेकिन कई बार कुछ ऐसी घटना हो जाती है जिससे परिवार को चिराग बुझ जाता है. ऐसा ही एक घटना छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में हुई है. जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. दोनों परिवारों के सपनों की उजली सुबह अचानक एक खामोश रात में बदल गई. जब नव​विवाहित जोड़े की सड़क हादसे में मौत हो गई. यह मामला ब्लॉक मुख्यालय बेरला से मात्र 8 किलोमीटर दूरी पर स्थित ग्राम हसदा का है.
मिली जानकारी के मुताबिक घटना बेरला थाना क्षेत्र के हसदा गांव की है. दरअसल यहां दोपहर करीब 1 बजे एक हाइवा ने बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी. हादसा इतना दर्दनाक था कि मौके पर ही नवविवाहित जोड़े पति समीर जोशी उम्र 25 साल निवास-धमधा और पत्नी योगेश्वरी पिता सन्तोष उम्र 20 साल हरदी गांव निवासी की मौत हो गई. 
 मृतक समीर जोशी अपने ससुराल गांव  हरदी से नवविवाहित पत्नी योगेश्वरी को लेकर बेरला के रास्ते अपने निवास धमधा की तरफ जा रहा था. तभी हसदा के समीप पीछे से तेज रफ्तार हाइवा ने जोरदार ठोकर मार दी. जिसकी चपेट में आने से लड़के की मौके पर मौत हो गयी जबकि गम्भीर रूप से घायल योगेश्वरी की मौत बेरला अस्पताल जाते रास्ते मे ही हो गई.
घटना के बाद इसकी खबर दोनों परिवारों को दी गई. जिसे बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया. खुशी का माहौल मातम में ​बदल गया.हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. गौरतलब है कि दोनों की शादी 8 दिन पहले हुई थी. जिसके बाद नवविवाहित बाइक से जा रहे थे. लेकिन एक तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से दोनों ने दम तोड़ दिया. शोकाकुल हालत में दोनों का अंतिम संस्कार धमधा में किया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB