सड़क हादसे में अगले महीने दूल्हा बनकर घोड़ी में सवार होने वाले होनहार आईटी इंजीनियर की गई जान, मातम में बदली खुशियां

A promising IT engineer who was going to be a groom and ride a horse next month died in a road accident, happiness turned into mourning

सड़क हादसे में अगले महीने दूल्हा बनकर घोड़ी में सवार होने वाले होनहार आईटी इंजीनियर की गई जान, मातम में बदली खुशियां

बिलासपुर : शुक्रवार की रात को थाना सिविल लाइन क्षेत्र में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में शहर के एक होनहार इंजीनियर युवक की ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई. यह मामला थाना सिविल लाइन क्षेत्र का है.पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक अविनाश दुबे पिता अश्वनी दुबे उम्र 33 साल पुराना सरकंडा निवासी निजी काम से अपने घर से निकल कर पुराने बस स्टैंड आया. जहां यह काम को निपटा कर अपनी मोटरसाइकिल में व्यापार बिहार होते हुए महाराणा प्रताप चौक की तरफ जा रहा था. तभी अचानक अनियंत्रित ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया और मौके पर आईटी इंजीनियर की मौत हो गई.
इस हादसे  की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंच कर मर्ग पंचनामा कर ट्रक चालक और हेल्पर दोनों को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया और ट्रक को जप्त कर थाना लाया गया. वही आगे की वैधानिक कार्रवाई में सिविल लाइन पुलिस जुटी हुई है.
मृतक कनाडा रिटर्न
बताया जा रहा की मृतक अविनाश दुबे पढ़ाई लिखाई में शुरु से होशियार था.आगे मास्टर डिग्री के लिए अविनाश कनाडा में पूरी किया और फिर वही आईटी सेक्टर में जॉब मिला. और करीब 2018 से 2024 तक वहां पढ़ाई और जॉब दोनों किया. जिसके बाद पिछले साल अपने वतन अपने देश भारत आकर बैंगलोर की एक मल्टी आईटी कम्पनी में जॉब कर रहा था. इसी अप्रैल महीने में बिलासपुर वह अपने निजी काम से आया था.
मातम में बदली खुशियां
बताया यह भी जा रहा की अभी हाल में इनका रिश्ता तय हुआ था और अगले मई महीने में उसकी शादी होने वाली थी. इस रिश्ते को लेकर दोनों परिवारों में काफी उत्साह था. वही शादी को लेकर दोनों परिवार के द्वारा सारी तैयारी भी की जा रही थी. अपनि शादी की तैयारी के साथ साथ ही यही घर से ऑफिस का काम भी संभाल रहा था. लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था और सड़क हादसे में उसकी जान चली गई. इस हादसे के बाद पूरे परिवार में खुशी मातम में बदल गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB