नाबालिग ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, मोबाइल में लिखा सुसाइड नोट, तीन युवकों को बताया मौत का जिम्मेदार, कहा- इन्होंने जीना हराम कर दिया

Minor committed suicide by hanging himself, wrote suicide note on mobile, blamed three youths for his death, said- they made my life hell

नाबालिग ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, मोबाइल में लिखा सुसाइड नोट, तीन युवकों को बताया मौत का जिम्मेदार, कहा- इन्होंने जीना हराम कर दिया

कोरबा : कोरबा जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है यहां में एक 17 साल के नाबालिग युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. जान देने से पहले उसने अपने मोबाइल में एक सुसाइड नोट लिखा. जिसमें तीन युवकों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया है. घटना की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी. यह पूरा मामला सीएसईबी चौकी थाना क्षेत्र अंतर्गत 15 ब्लॉक कॉलोनी से लगे झोपड़पट्टी इलाके का है,
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक शुभम साहू उम्र 17 साल अपने परिवार के साथ रहता था. मृतक के पिता ने बताया कि उनका परिवार शादी समारोह में शामिल होने गया हुआ था. शुभम घर में अकेला था. शुभम ने फोन पर बात भी की थी. जिसमें उसने पूछा था कि पापा खाना खाने आओगे कि नहीं. उसने काम पर हूं तुम खाना खा लेना की. बात कहते हुए फोन रख दिया. कुछ समय बाद पड़ोसियों से फोन पर जानकारी मिली कि शुभम ने फांसी लगा ली है.
शुभम के पिता मुकेश कुमार साहू ने बताया कि उसका बेटा जानवरों से बहुत प्यार करता था और ‘पैट शॉप’ में काम करता था. आगे बताया कि कि शुभम ने मोबाइल में सुसाइड नोट लिखा था, जिसमें उसने तीन युवकों द्वारा लगातार परेशान किए जाने का जिक्र किया है.
शुभम ने सुसाइड नोट में लिखा कि ये लोग मुझे परेशान कर रहे हैं. मेरा जीना हराम कर दिए हैं. मेरा इधर-उधर जाना बंद कर दिए हैं. सुसाइड नोट में शुभम तिवारी और आशीष कदम के नाम सामने आए हैं. तीसरे युवक की पहचान की कोशिश की जा रही है.
घटना की खबर मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. पुलिस ने मृतक का मोबाइल जब्त कर लिया है और उसमें मिले सुसाइड नोट की जांच कर रही है. पिता ने बेटे की मौत के लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB