आबकारी उपनिरीक्षक पर पत्रकार से मारपीट और गाड़ी से कुचलने कोशिश का लगा आरोप, FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस, पत्रकारों में भारी आक्रोश

Excise sub-inspector accused of assaulting a journalist and trying to crush him with a car, FIR registered, police engaged in investigation, huge outrage among journalists

आबकारी उपनिरीक्षक पर पत्रकार से मारपीट और गाड़ी से कुचलने कोशिश का लगा आरोप, FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस, पत्रकारों में भारी आक्रोश

अंबिकापुर : सरगुजा जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां आबकारी विभाग के उप निरीक्षक अनिल गुप्ता और उनके ड्राइवर के खिलाफ गांधीनगर थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है. दोनों पर एक निजी चैनल के पत्रकार गोल्डी गजोंरिया के साथ मारपीट करने और वाहन चढ़ाकर जान से मारने की कोशिश करने का गंभीर आरोप है.
मिली जानकारी के मुताबिक उपनिरीक्षक अनिल गुप्ता ड्यूटी के दौरान गश्त पर निकले थे. इसी दौरान वे पत्रकार गोल्डी गजोंरिया के घर के पास पहुंचे. पत्रकार ने जब उनसे मोहल्ले में आने की वजह पूछा. तो अनिल गुप्ता गुस्से में आ गए और अपने ड्राइवर से पत्रकार को पीटने का आदेश दे दिया.
इसके बाद ड्राइवर ने पत्रकार के साथ मारपीट की. पीड़ित पत्रकार की शिकायत पर गांधीनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
सूत्रों के मुताबिक पत्रकार ने आरोप लगाया है कि मारपीट के बाद गाड़ी चढ़ाकर उसे जान से मारने की भी कोशिश की गई. इस घटना ने स्थानीय पत्रकारों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है. और वे दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.
गौरतलब है कि अनिल गुप्ता पहले भी विवादों में रह चुके हैं. उन पर इससे पहले महुआ शराब विक्रेताओं से अवैध वसूली के आरोप भी लग चुके हैं. यह ताजा मामला उनके आचरण पर फिर से सवाल खड़े कर रहा है.
पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है और सबूतों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. वहीं, जिला आबकारी अधिकारी ने भी साफ किया है कि दोषी पाए जाने पर उपयुक्त विभागीय कार्यवाही की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB