गरियाबंद में आतंक के खिलाफ कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, तिरंगा चौक पर फूंका आतंकवाद का पुतला, गूंजे पाकिस्तान मुर्दाबाद और देशभक्ति के नारे
Congress's fierce protest against terrorism in Gariaband, effigy of terrorism burnt at Tiranga Chowk, slogans of Pakistan Murdabad and patriotism echoed
गरियाबंद : गरियाबंद की सड़कों पर आज आतंकवाद के खिलाफ गुस्सा फूट पड़ा. शहर कांग्रेस कमेटी ने तिरंगा चौक पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ आतंकवाद का पुतला दहन किया. जिसके पीछे जम्मू-कश्मीर के पाहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुआ खौफनाक आतंकी हमला था. जिसमें 26 पर्यटक मारे गए थे. “पाकिस्तान मुर्दाबाद” और “आतंकवाद मुर्दाबाद” के नारों से शहर गूँज उठा, और कांग्रेस ने केंद्र सरकार से आतंकियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है.
प्रदर्शन की शुरुआत कांग्रेस भवन से हुई, जहाँ बड़ी तादाद में कार्यकर्ता इकठ्ठा हुए. शहर अध्यक्ष प्रेम सोनवानी के नेतृत्व में एक जोशीली रैली निकली. तिरंगे झंडे और आतंकवाद विरोधी बैनर थामे कार्यकर्ता शहर की सड़कों पर उतरे. रैली तिरंगा चौक पर जाकर रुकी. जहाँ आतंकवाद के प्रतीकात्मक पुतले को आग के हवाले किया गया. “भारत माता की जय” और “आतंकवाद को कुचल दो” के नारों ने माहौल में जोश भर दिया. स्थानीय लोग भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाई. कार्यकर्ताओं ने पुतले के दहन के साथ आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता और देशभक्ति का संदेश दिया. पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान पूरे माहौल में गहरी भावनात्मक लहर देखने को मिली.
“पाहलगाम में मासूमों का खून बहाने वाले आतंकी और उनके आका पाकिस्तान को अब जवाब देना होगा. यह भारत पर हमला है, और हम चुप नहीं रहेंगे. केंद्र सरकार तुरंत आतंकियों को नेस्तनाबूद करे।- प्रेम सोनवानी
शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रेम सोनवानी ने इस अवसर पर कहा,
“आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा शत्रु है। कांग्रेस हमेशा से देश की एकता और अखंडता के लिए लड़ती रही है और आगे भी आतंक के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगी.”
“आतंकवाद इंसानियत का दुश्मन है. पाहलगाम हमला हर भारतीय के दिल को चीर गया. हमारी मांग है कि आतंकियों को जड़ से उखाड़ा जाए और पाकिस्तान को सबक सिखाया जाए- छगन यादव
वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पार्षद छगन यादव ने कहा,
“आज देश को आतंकवाद जैसी वैश्विक चुनौती से मिलकर लड़ना है। हमारी एकता और जागरुकता ही आतंकवाद के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार है। कांग्रेस कार्यकर्ता इसके लिए सदैव तत्पर रहेंगे.
प्रदर्शन में कांग्रेस,अध्यक्ष प्रेम सोनवानी, छगन यादव, सनी मेमन, मुकेश पांडे, वीरु यादव, सेवा गुप्ता, अवध राम यादव, प्रहलाद यादव, नागेश गजभिये.सुरजीत कुटारे, सविता गिरी, विमला यादव, शिला तांडी, ममता फूलझेले, प्रतिभा पटेल, महिला कांग्रेस सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के कार्यकर्ता भी बड़ी तादाद में शामिल हुए, इस कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी तैनात रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



