सट्टा लिखते राजिम का आरोपी प्रिंस निर्मलकर गिरफ्तार, रायपुर पुलिस ने बताया कई साईबर अपराध के जाल से बचने का तरीका
Prince Nirmalkar accused of betting while writing Rajim arrested Raipur Police told the way to avoid the trap of many cyber crimes
सट्टा लिखते राजिम का आरोपी प्रिंस निर्मलकर गिरफ्तार
रायपुर : थाना गोबरा नवापारा क्षेत्र में अवैध सट्टा पट्टी खिलाने की खबर मिलने पर नवापारा पुलिस टीम द्वारा रेड कार्यवाही कर एक युवक प्रिंस निर्मलकर पिता ईश्वर निर्मलकर उम्र 23 साल साकिन हाल पता बढईपारा नवापारा को अवैध सट्टापट्टी लिखते हुए हिरासत में लिया। जिसके खिलाफ थाना नवापारा में अपराध क्रमांक 436/2024 धारा 6 (क) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्यवाही कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
रायपुर पुलिस द्वारा रोजाना कई साईबर अपराध के तरीका वारदात का किया जाएगा खुलासा
तरीका वारदात- वर्तमान युग साइबर अपराध का युग है. और नित नए तरीके से साइबर अपराधी लोगों को ठगने और आर्थिक क्षति पहुंचाने के लिए नए-नए तरीकों का इस्तेमाल करते हैं. इसके लिए उनके द्वारा रोज नए एप्लीकेशन या APK का उपयोग किया जाता है.
कुछ ऐसे ही APK या एंड्रॉयड में चलने वाले ऐसे ऑपरेटिंग सिस्टम जो हमारे मोबाइल के लिए सही नहीं होते उनका भी उपयोग उपभोक्ता अनजाने में कर जाते हैं.
आज हम आपको व्हाट्सएप जैसे दिखने वाले दो एपीके के बारे में जानकारी दे रहे हैं. जैसे कि YO Whatsapp और GB WhatsApp यह कुछ ऐसे APK हैं. जो दिखने में बिल्कुल व्हाट्सएप जैसे होते हैं. कुछ उपभोक्ताओं द्वारा जानकारी की कमी में इन व्हाट्सएप जैसे दिखने वाले चौट एप्लीकेशन को अपने मोबाइल में डाउनलोड कर लेते हैं. Whatsapp एप्लिकेशन Meta प्लेटफॉर्म बना हुआ एक विश्वसनीय एप्लीकेशन है. जिसका उपयोग आज की तारीख में तकरीबन हर उपभोक्ता करता है, डम्ज्। आपको एंड टू एंड इंक्रिप्शन की सुविधा प्रदान करता है. जिसका मतलब यह की व्हाट्सएप या मेटा प्लेटफार्म खुद आपका कोई भी चैट या कॉल कोई दूसरा उपभोक्ता या खुद मेटा प्लेटफार्म सुन देख या पढ़ नहीं सकता। लेकिन उपरोक्त दो एपीके जैसे की yo whatsapp एवं GB WhatsApp Meta प्लेटफार्म से जुड़े हुए नहीं हैं. इनका सर्वर कहीं और दूसरे देश में स्थापित है. और वह किसी भी तरह से सुरक्षित नहीं है. यानी आपके द्वारा किसी को भेजे गए मैसेज फोटोस वीडियो के एंड टू एंड इनक्रिप्शन होना विश्वसनीय नहीं है. ऐसे APK जो आपके निजता का उल्लंघन करते हैं. वह कभी भी विश्वसनीय नहीं हो सकते जिससे आप जोखिम में पढ़ सकते हैं. इसलिए Unknown सोर्स के द्वारा कभी भी कोई APK डाउनलोड किया जाना हमारे निजता के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता है.
बचाव के उपाय
1. जब भी आप कोई एप्लीकेशन अपने मोबाइल फोन पर डाउनलोड करें तो हमेशा ही गूगल के प्ले स्टोर या आईफोन के दशा में आईक्लाउड पर उपलब्ध विश्वसनीय एप्लीकेशन को ही डाउनलोड करें.
2. जब आप अपने स्मार्टफोन में किसी एप्लीकेशन का उपयोग ज्यादा समय से ना कर रहे हो तब उस एप्लीकेशन को अपने स्मार्टफोन से डिलीट कर देना सही है.
3. हर एप्लीकेशन या एपीके डाउनलोड करते ही आपके स्मार्टफोन से कुछ अनुमति मांगी जाती है. जैसे कि आपका जिओ लोकेशन, कांटेक्ट लिस्ट तक पहुंच, माइक्रोफोन और कैमरे और इमेज तक पहुंच, ऐसे में आप सिर्फ उतनी ही परमिशन उस एप्लीकेशन को दें जितनी आपके सुरक्षा की दृष्टि से जरुरी हो.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



