मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज करेंगे उल्लास साक्षरता अभियान” का शुभारंभ, कल कृषि विश्वविद्यालय में राज्य स्तरीय समारोह में होंगे शामिल
Chief Minister Vishnu Dev Sai will inaugurate the Ullas Literacy Campaign today will attend the state level function at the Agricultural University tomorrow
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के मौके पर प्रदेश में राज्य स्तरीय उल्लास मेले में उल्लास साक्षरता अभियान का शुभारंभ करेंगे. राज्य स्तरीय उल्लास मेले का आयोजन रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आज किया जा रहा है. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे. जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी मंत्री केदार कश्यप करेंगे.
इस मौके पर विशिष्ट अतिथियों में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुंरदर मिश्रा, अनुज शर्मा, इंद्र कुमार साहू, राजेश मुणत, मोतीलाल साहू, गुरु खुशवंत साहेब और महापौर एजाज ढेबर सहित जनप्रतिनिधि शामिल होंगे.
गौरतलब है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के प्रति जागरूकता फैलाने और समाज के सभी वर्गों में शिक्षा का प्रचार-प्रसार करने के मकसद से 1 से 8 सितम्बर 2024 तक पूरे देश में साक्षरता सप्ताह का भव्य आयोजन हुआ. इस दौरान सभी जिलों, ब्लॉकों, नगरीय क्षेत्रों और ग्राम पंचायतों के साथ-साथ शैक्षणिक संस्थानों में शिक्षा और साक्षरता पर केन्द्रित कई कार्यक्रम आयोजित किए गए.
साक्षरता सप्ताह का समापन 8 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के रुप में होगा. इस दौरान बुनियादी साक्षरता, महत्वपूर्ण जीवन कौशल, व्यावसायिक कौशल, और सतत् शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया गया। इस कार्यक्रम के तहत 1 सितम्बर को उल्लास रथ की रवानगी और शैक्षणिक संस्थाओं में सेमिनार व सम्मेलन का आयोजन हुआ.
2 सितम्बर को सभी शैक्षणिक संस्थानों में सबके लिए शिक्षा पर केन्द्रित गीत, नृत्य, पेंटिंग, और रंगोली प्रतियोगिताएं हुई. 3 सितम्बर को पंचायती राज संस्थाओं और नगरीय निकायों में उल्लास कार्यक्रम पर चर्चा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ. 4 सितम्बर को महिला साक्षरता पर कार्यक्रम और व्यावसायिक कौशल पर आधारित प्रदर्शनियाँ, 5 सितम्बर को नवभारत साक्षरता पर केन्द्रित भाषण और निबंध प्रतियोगिताएं हुई. 6 सितम्बर को नवाचारी गतिविधियों और सतत शिक्षा पर केन्द्रित कार्यक्रम आयोजित किए गए. 7 सितम्बर को साक्षरता रैली का आयोजन किया गया. आखिरी दिन 8 सितम्बर को राज्य स्तरीय उल्लास मेला और अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस का भव्य आयोजन होगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
रायपुर : इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर, कृषि विकास एवं किसान कल्याण और जैव प्रौद्योगिकी विभाग, छत्तीसगढ़ शासन तथा भारतीय किसान संघ छत्तीसगढ़ प्रान्त के संयुक्त तत्वावधान में कृषि के देवता माने जाने वाले भगवान बलराम जी की जयंती 9 सितम्बर, 2024 को भगवान श्री बलराम जयंती-किसान दिवस के रुप में मनाया जा रहा है.
कृषि महाविद्यालय, रायपुर के कृषि मण्डपम में दोपहर 12 बजे आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी मंत्री रामविचार नेताम करेंगे. कार्यक्रम के मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी होंगे.
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में बृजमोहन अग्रवाल, सांसद, रायपुर, अनुज शर्मा, धरसींवा विधायक, मोतीलाल साहू, रायपुर ग्रामीण विधायक, कुलपति, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय डॉ. गिरीश चंदेल एवं भारतीय किसान संघ, छत्तीसगढ़ प्रान्त अध्यक्ष सुरेश चन्द्रवंशी मौजूद रहेंगे.
बलराम जयंती-किसान दिवस के अवसर पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में ‘‘प्राकृतिक एवं गौ आधारित कृषि’’ विषय पर एक दिवसीय राज्य स्तरीय कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी. जिसमें प्राकृतिक एवं गौ आधारित कृषि पर विषय विशेषज्ञों द्वारा किसानों को ‘‘प्राकृतिक एवं गौ आधारित कृषि’’ की संकल्पना, इसकी प्रविधि एवं इससे प्राप्त लाभों से अवगत कराया जाएगा. इस राज्य स्तरीय कार्यशाला में छत्तीसगढ़ के कई जिलों से 2 हजार से ज्यादा किसान शामिल होंगे. इस दिन छत्तीसगढ़ के कई जिलों में संचालित 27 कृषि विज्ञान केन्द्रों में भी बलराम जयंती-किसान दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
गरियाबंद : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आगामी 12 और 13 सितम्बर को लिए जाने वाले कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक कॉन्फ्रेंस आहूत की गई है. इस बारे में कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर विभागीय एजेंडवार जानकारी ली.
उन्होंने राजस्व, वन विभाग, जिला पंचायत, महिला एवं बाल विकास, कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य, पशुपालन, नगरीय निकाय, समाज कल्याण, सहकारिता, खाद्य, खनिज, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मनरेगा, स्कूल एवं उच्च शिक्षा, कौशल विकास, खेल, आदिम जाति कल्याण विभाग, मुख्यमंत्री जनदर्शन, स्वास्थ्य, बैंक, उद्योग, गुड गवर्नेंश, प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम स्वनिधि, पीएम जनमन सहित अन्य राज्य एवं केन्द्र शासन के महत्वपूर्ण योजनाओं के बारे में जानकारी ली.
इस दौरान वनमण्डलाधिकारी लक्ष्मण सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव, अपर कलेक्टर अरविंद पाण्डेय, संयुक्त कलेक्टर नवीन भगत सहित जिला अधिकारी मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



