छग में आधी रात दो पक्षों के बीच विवाद ने लिया हिंसक रुप, जमकर चले लाठी-डंडे, 11 लोग घायल, घायलों में महिलाएं भी शामिल, पुलिस बल तैनात
In Chhattisgarh, a dispute between two parties took a violent turn at midnight, lathi-sticks were used heavily, 11 people were injured, women were also among the injured, police force was deployed
धमतरी : धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत पीपरछेड़ी में दो पक्षों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हो गई. विवाद बढ़ा और मामला बलवे में तब्दील हो गया. दोनों पक्षों के बीच लाठी, डंडों और लोहे की रॉड से हमला हुआ. जिसमें कुल 11 लोग घायल हो गए. खबर मिलते ही पुलिस पहुंची। जहां हालात को काबू में किया गया. घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया.
मिली जानकारी के अनुसार, दोनों पक्षों के बीच पहले से चल रही आपसी रंजिश को लेकर पहले बहस हुई और फिर विवाद बढ़ता चला गया. एक पक्ष द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद दूसरा पक्ष आक्रोशित हो गया और बात झगड़े से हिंसक मारपीट तक पहुंच गई. मारपीट में दोनों ओर से एक-दूसरे पर जानलेवा हमला किया गया. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई.
मारपीट में ये लोग हैं घायल
मारपीट में घायलों नितेश्वर कुर्रे (31), प्रदीप कुर्रे (31), रामकुमारी कुर्रे, नोमेश जोशी (35), धनेश्वर जोशी (38) को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया. यहां नोमेश जोशी और धनेश्वर जोशी को जिला अस्पताल से रेफर कर दिया गया. वारदात में घायल हुए लोगों का इलाज जिला अस्पताल सहित प्राइवेट अस्पतालों में जारी है. घायलों में कुछ के सिर फूटने से गहरे जख्म आए हैं. जबकि कुछ के हाथ, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं.
एएसपी, डीएसपी और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में किया। गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. भीड़ को हटाकर शांति व्यवस्था बहाल की गई. पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ काउंटर एफआईआर दर्ज किया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है. ग्रामीणों में इस घटना के बाद से भय और तनाव का माहौल व्याप्त है.
मारपीट में महिलाएं भी शामिल
एएसपी मणिशंकर चंद्रा ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद था. जिस पर पूर्व में भी रिपोर्ट दर्ज की गई थी. उसी मामले को लेकर शुक्रवार रात फिर से विवाद भडक़ गया. जो हिंसक रुप ले बैठा। उन्होंने बताया कि महिलाएं भी इस झड़प में शामिल थीं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जा रही है. और गांव में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है ताकि दोबारा कोई अप्रिय घटना न घटे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



