रायपुर एम्स में नौकरी का सुनहरा अवसर, सीनियर रेजिडेंट के 82 पदों पर हो रही भर्ती, कल 15 अक्टूबर को वॉक इन इन्टरव्यू के जरिए होगा सलेक्शन
Golden opportunity for job in Raipur AIIMS recruitment is going on for 82 posts of Senior Resident selection will be done through walk in interview tomorrow on 15th October
रायपुर : कल 15 अक्टूबर को एम्स रायपुर में सीनियर रेजिडेंट गैर शैक्षणिक पद के लिए वॉक इन इंटरव्यू होने वाला है. जिसमे आप साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं. आवेदक अपने साथ मांगे गए कागजात लेकर आएं. तय समय पर आने वाले आवेदकों को ही इस वॉक इन इंटरव्यू में शामिल किया जाएगा.
मांगी गई आयु सीमा और दिए जाने वाले वेतनमान की जानकारी के लिए वो www.aiimsraipur.edu.in पर जानकारी हासिल कर सकते हैं.
एम्स रायपुर में कुल 82 पदों पर भर्तियां होनी है. सभी पदों के लिए संविदा नौकरी है. आवेदकों को वॉक इन इंटरव्यू में 15 अक्टूबर को शामिल होना होगा. कार्यस्थल भी रायपुर एम्स होगा. आवेदक को मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित कोर्स में डिप्लोमा होना जरुरी है. सैलरी के तौर पर चयनित उम्मीदवार को 70 हजार प्रति माह वेतन दिया जाएगा. इसके साथ ही हाउस रेंड अलाउंस 12060 रुपए हर महीने दिया जाएगा. आवेदक की आयु सीमा 40 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए. आवेदकों को इंटरव्यू के दौरान सत्यापित दस्तावेज लेकर आना होगा.
आवेदन कैसे करें
इच्छुक उम्मीदवार को कल 15 अक्टूबर सुबह 10 बजे साक्षात्कार के लिए पहुंचना होगा. आवेदक पद से संबंधित ज्यादा जानकारी के लिए वेबसाइट www.aiimsraipur.edu.in पर जाकर भी देख सकते हैं. वेबसाइट पर आवेदन कैसे करना है. इसकी भी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है. आवेदन जमा करने का कोई और तरीका विभाग मंजूर नहीं किया जाएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
| विभाग का नाम | अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), रायपुर (छ.ग.) |
| विज्ञापन क्रमांक | 03/02/2024/Recruit./Acad/AIIMSRPR/2058 |
| पद का नाम | सीनियर रेजिडेंट Senior Resident |
| पदों की संख्या | 82 |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन (वाक-इन-इंटरव्यू) |
| जॉब लेवल | जिला स्तरीय |
| नौकरी श्रेणी | संविदा नौकरी |
| नौकरी स्थान | रायपुर |
| कौन आवेदन कर सकता है? | सभी छत्तीसगढ़ निवासी |
| ऑफिसियल वेबसाइट | www.aiimsraipur.edu.in |
वॉक-इन-इंटरव्यू स्थान Commitee Room, 1st Floor, Medical College Building, Gate No. 05, AIIMS, Tatibandh, G.E. Road, Raipur Chhattisgarh- 492099
आयु की गणना 01.01.2024 के अनुसार की जाएगी. आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु में छुट OBC-03 वर्ष, SC/ST-05 वर्ष प्रदान की गई है।
| सबसे पहले नीचे दिये गये विभागीय विज्ञापन लिंक को क्लिक कर भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी अवलोकन कर लेवे. | |
| ★ उसके बाद ऊपर दिए आवदेन फॉर्म को क्लिक कर डाउनलोड कर लेवे. | |
| ★ आवेदन फॉर्म को नील पेन से भरें, आवश्यक दस्तावेज जो निर्धारित किया गया है, उसे और आवेदन फॉर्म को लिफाफा में भरें. | |
| ★ लिफाफे के ऊपर आवेदित पद का नाम तथा वर्ग और अपना पता जरुर डालें. | |
| ★ 15 अक्टूबर 2024 को दिए गए पते पर इंटरव्यू के लिए सुबह 9 बजे आवश्यक रुप से पहुँच जाएं। |
➲ आवेदक का आधार कार्ड
➲ कक्षा 10वीं एवं 12वीं की अंकसूची
➲ शैक्षणिक योग्यता (UG/PG/Diploma/Registration) अंकसूची
➲ निवास एवं जाति प्रमाण पत्र
➲ फीस पेमेंट की रशीद (UR/OBC/EWS के लिए)
➲ अन्य सभी जानकरी आपको विभागीय विज्ञापन में देखने को मिल जाएगी
➲ आवेदन फॉर्म को में जानकारी सही-सही भरना अनिवार्य होगा.
➲ यह नौकरी AIIMS रायपुर की है, जो कि संविदा नौकरी है.
➲ आवेदक को सभी दस्तावेज को स्व-प्रमाणित करना जरुरी है. वरना आवेदन निरस्त किया जाएगा.
➲ वाक-इन-इंटरव्यू के लिए 15 अक्टूबर 2024 को स्वयं सभी ओरिजिनल एवं फोटोकॉपी दस्तावेज के साथ पहुंचे.
➲ पेमेंट फीस की रसीद आवेदन फॉर्म के साथ संलग्न जरुर करें.
➲ अन्य जानकारी 0771-2970617 इस नंबर पर प्राप्त कर सकते हैं.



