12वीं की छात्रा का अपहरण कर ड्राइवर ने रायपुर में किया दुष्कर्म, अपहरण कर साथ ले गया आरोपी, फिर बुझाई हवस, आरोपी घनश्याम गिरफ्तार

Driver kidnapped a 12th class student and raped her in Raipur, accused kidnapped her and took her away, then satisfied his lust, accused Ghanshyam arrested

12वीं की छात्रा का अपहरण कर ड्राइवर ने रायपुर में किया दुष्कर्म, अपहरण कर साथ ले गया आरोपी, फिर बुझाई हवस, आरोपी घनश्याम गिरफ्तार

कोरबा : 12वीं की छात्रा का अपहरण कर रायपुर में दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया. आरोपी और छात्रा को रायपुर से बरामद कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है. पूरा मामला मानिकपुर चौकी का है.
छात्रा के लापता होने के बाद परिजनों ने मानिकपुर चौकी पुलिस को खबर दी थी. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी घनश्याम केवट निवासी मुलमुला जिला जांजगीर को रायपुर से गिरफ्तार किया. मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी वाहन चालक है और स्कूल में सामान छोड़ने आता था. इस दौरान उनकी जान पहचान छात्रा से हुई. फिर बहला फुसलाकर छात्रा का अपहरण कर उसे रायपुर ले गया. जहां उसने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर आरोपी घनश्याम केवट और नाबालिग दोनों को बरामद कर लिया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है. आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI