रायपुर से लौट रहे युवक को ट्रेलर ने कुचला, मौके पर गई जान, वाहन ने मासूम को रौंदा, ढाई साल के बच्चे की मौत, यात्री बस ने 8 साल की बच्ची को रौंदा
A young man returning from Raipur was crushed by a trailer, he died on the spot, an innocent child was crushed by a vehicle, a two and a half year old child died, a passenger bus crushed an 8 year old girl
तेज रफ्तार ट्रेलर ने मासूम को रौंदा, ढाई साल के बच्चे की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
बलौदा बाजार : बलौदाबाजार के ढाबाडीह गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने मासूम की जान ले ली. शनिवार सुबह करही से बलौदाबाजार की तरफ आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने सड़क किनारे खेल रहे ढाई साल के शिवम रजक को रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
मृतक जांजगीर-चांपा जिले के जेवरा मुलमुला गांव निवासी मन्नू रजक का बेटा था. जो अपने रिश्तेदार के यहां आया हुआ था. हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया। जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया.
सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया. जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम खत्म किया. ग्रामीणों ने ट्रेलर चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई, भारी वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा इंतजामों की मांग की है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
यात्री बस ने 8 साल की मासूम को रौंदा, बच्ची की दर्दनाक मौत
गरियाबंद/फिंगेश्वर : गरियाबंद जिले में तेज रफ्तार यात्री बस ने मासूम को रौंद दिया. इस घटना में बच्ची की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे की खबर मिलते पुलिस ने आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है. मामला फिंगेश्वर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक फिंगेश्वर क्षेत्र के ग्राम अमेठी में यात्री बस ने तीसरी कक्षा की बच्ची को कुचल दिया. बताया जा रहा है कि बच्ची अचानक सड़क पर आ गई. इसी दौरान सामने से आ रही बस ने बच्ची को रौंद दिया.
इस हादसे में छात्रा लुभानी पटेल उम्र 8 साल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे के बाद ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई. परिजन बच्ची को लेकर अस्पताल पहुंचे. जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी.
हादसे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया. वहीं पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बच्ची की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है. वहीं गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI
रायपुर से लौट रहे युवक को ट्रेलर ने कुचला, मौके पर हुई मौत
दुर्ग-भिलाई : स्कूटी से रायपुर से कुहारी लौट रहा था. नेताजी ढाबा के पास रोड का निर्माण कार्य चालू है. जिस वजह से उसने वहां पर ब्रेक मारा. उसके पीछे आ रहे ट्रेलर ने उसे चपेट में ले लिया.
एकता चौक कैलाश नगर निवासी ओमकार प्रसाद हीरवानी की सड़क हादसे में मौत हो गई. कुम्हारी पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को दोपहर करीब 4 बजे ओमकार प्रसाद स्कूटी से रायपुर से कुम्हारी लौट रहा था. नेताजी ढाबा के पास रोड का निर्माण कार्य चालू है. जिस वजह से उसने वहां पर ब्रेक मारा. उसके पीछे आ रहे ट्रेलर ने उसे चपेट में ले लिया.
वह ट्रेलर के नीचे आ गया. ट्रेलर उसके सिर को कुचलता हुआ निकल गया. मौके पर ही उसकी मौंत हो गई. घटना से वहां पर जाम लग गया. कुम्हारी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. ट्रेलर को जब्त कर कार्रवाई की गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



