मोदी की गारंटी की मांग को लेकर 27 सितंबर को हड़ताल, शिक्षक, पटवारी, कृषि, पंचायत, स्वास्थ्य, वन कर्मचारी सहित सभी विभाग के कर्मचारी होंगे शामिल
Employees of all departments including teachers Patwari Agriculture Panchayat Health Forest employees will participate in the strike on September 27 demanding Modis guarantee
धमतरी/ नगरी : छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ब्लॉक ईकाई नगरी के द्वारा शनिवार को बैठक आयोजित की गई. बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया है कि अपने चार सूत्रीय मांगो को लेकर चौथे चरण के आंदोलन को गति प्रदान करने 27 सितम्बर 2024 को जिला स्तरीय एक दिवसीय काम बंद, कलम बंद, हड़ताल धरना प्रदर्शन किया जाएगा. इसके लिए जरुरी तैयारियों के बारे में चर्चा कर रुपरेखा बनाई गई. इस हड़ताल में सभी विभाग के कर्मचारी अधिकारी शामिल होंगे
जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन गांधी मैदान कचहरी चौक धमतरी में दिन शुक्रवार सुबह 10:30 बजे से आयोजित होगा.
फेडरेशन पदाधिकारियों द्वारा ब्लॉक स्तरीय समस्त कार्यालयों में जनसंपर्क कर हक की लड़ाई के लिए सहयोग करने का आग्रह किया जाएगा. ब्लॉक के प्रत्येक कार्यालय/संस्था में अवकाश आवेदन फार्म भरवाना व काम बंद कराना सभी विभाग/संघ की जिम्मेदारी होगी. प्रत्येक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अपने ब्लॉक सदस्यों से बातचीत कर उन्हें आंदोलन में शामिल करायेंगे. द्वितीय श्रेणी अधिकारी से लेकर चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों से हड़ताल में शामिल करने अवकाश आवेदन फार्म भरवाया जाएगा. बेलरगांव तहसील कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन का बैठक 25 सितंबर को रखा गया. जिसमे तहसील कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा.
ब्लॉक संयोजक डोमार सिंह ध्रुव, सचिव गिरीश जायसवाल, महेंद्र बोरझा, किशोर कश्यप, सुरेन्द्र कुमार साहू, रामकृष्ण ठाकुर, यशवंत साहू, तरुण साहू, विजय गेंडरे, डा.अमित कुमार नागेश, दिनेश साहू, बी पी चंद्रा, सुरेंद्र नेताम, जसपाल खनूजा, संजय रेड्डी, के.पी साहू, सुरेंद्र लोनहारे, देव प्रकाश ताम्रकार, सुरेंद्र ध्रुव, पदुम साहू, सुरेश ध्रुव, कुलेश कुंजाम, लता केशरी, अशोक कुमार साहू के द्वारा 27 सितंबर के जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन में ज्यादा से ज्यादा तादाद में कर्मचारियों को शामिल होकर आंदोलन को कामयाब बनाने की अपील की गई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
कवर्धा : छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने आगामी 27 सितंबर को एक दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया. इस हड़ताल की तैयारियों को लेकर कवर्धा के कर्मचारी भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में 19 सितंबर को आयोजित संभागीय बैठक के आय-व्यय का लेखा-जोखा पेश किया गया और हड़ताल की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई.
बैठक में फेडरेशन ने सभी कर्मचारियों से अपील की है कि वे 27 सितंबर को आकस्मिक अवकाश लेकर इस एक दिवसीय हड़ताल में शामिल हों. ताकि सरकार को कर्मचारियों के आक्रोश का एहसास हो सके. फेडरेशन का कहना है कि सत्तारुढ़ दल द्वारा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दी गई गारंटी ही उनकी प्रमुख मांग है. कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगें पूरी नहीं की गई. तो वे और बड़े आंदोलन के लिए मजबूर होंगे.
सभी संगठनों के प्रमुखों से अनुरोध किया गया कि वे अपने समूहों के कर्मचारियों को हड़ताल में भाग लेने के लिए प्रेरित करें और व्यक्तिगत रुप से अपने-अपने कार्यालयों में आवेदन जमा करें. संगठन के अध्यक्षों को भी जिला स्तरीय फेडरेशन समूह में अपने समूहों की सदस्य संख्या की जानकारी देने के लिए कहा गया. बैठक में प्रमुख रुप से प्रताप चंद्रवंशी, प्रमोद शुक्ला, नंद शर्मा, सतीश चंद्राकर, रवि आमदे, जितेंद्र काले, धीरज शर्मा और अन्य संगठन सदस्यों की उपस्थिति रही.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



