नाबालिग बच्चियों और महिलाओं की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, आरोपी विक्रम पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल

Objectionable photos and videos of minor girls and women went viral on social media; the accused, Vikram, was arrested under the POCSO Act and sent to jail.

नाबालिग बच्चियों और महिलाओं की आपत्तिजनक फोटो-वीडियो सोशल मीडिया में वायरल, आरोपी विक्रम पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार होकर पहुंचा जेल

मुंगेली : सोशल मीडिया के जरिए महिला एवं बच्चों से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री वायरल करने के मामले में मुंगेली पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. भारत सरकार के एनसीसीआरपी (नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल) से मिली साइबर टिपलाइन शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच कर आरोपी की पहचान की और उसके खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और पॉक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया.
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री नवनीत कौर छाबड़ा और पुलिस अनुविभागीय अधिकारी आशीष अरोड़ा के मार्गदर्शन में थाना सिटी कोतवाली मुंगेली पुलिस ने यह कार्रवाई की.
मिली जानकारी के मुताबिक 13 जुलाई 2026 को गृह मंत्रालय के एनसीसीआरपी पोर्टल के जरोए शिकायत मिली. जिसमें इंस्टाग्राम पर महिला और बच्चों से संबंधित आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित किए जाने की खबर दी गई थी. शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मोबाइल नंबर और अन्य डिजिटल सबूतों का तकनीकी विश्लेषण और सत्यापन किया. जांच में आरोपी की पहचान विक्रम बघेल उम्र 25 साल निवासी पंडरभट्टा, थाना सिटी कोतवाली, जिला मुंगेली के रूप में हुई.
इस मामले में थाना सिटी कोतवाली मुंगेली में अपराध क्रमांक 213/2026 के तहत धारा 67(ए), 67(बी) सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और धारा 15 पॉक्सो एक्ट के अंतर्गत जुर्म दर्ज कर जांच शुरू की गई.
पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म से संबंधित जानकारी कबूल की. इसके बाद पुलिस ने जुर्म में इस्तेमाल मोबाइल फोन जब्त कर लिया. पुख्ता सबूत मिलने पर आरोपी को 28 जुलाई 2026 को विधिवत गिरफ्तार कर 29 जुलाई 2026 को न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया गया.
आरोपी
विक्रम बघेल उम्र 25 साल निवासी पंडरभट्टा, थाना सिटी कोतवाली, जिला मुंगेली छत्तीसगढ़
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?