रायपुर में युवती की संदिग्ध मौत, प्रेमी के घर फंदे पर मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप, हिरासत में ब्वायफ्रेंड, जांच में जुटी पुलिस, पूछताछ जारी

A young woman died under suspicious circumstances in Raipur, her body was found hanging at her boyfriend's home, causing panic in the area, and her boyfriend was taken into custody. Police are investigating and questioning is ongoing.

रायपुर में युवती की संदिग्ध मौत, प्रेमी के घर फंदे पर मिली लाश, इलाके में मचा हड़कंप, हिरासत में ब्वायफ्रेंड, जांच में जुटी पुलिस, पूछताछ जारी

रायपुर : राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र के संतोषी नगर में एक 19 वर्षीय युवती की संदिग्ध हालत में मौत से इलाके में हड़कंप मच गया. युवती का शव एक घर में फांसी के फंदे पर लटका मिला.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतका कविता दास उम्र 19 साल रविवार रात अपने परिचित युवक के घर गई थी. इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ. कुछ देर बाद युवती फंदे पर लटकी मिली. इस मामले की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मामले में संबंधित युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
परिजनों का आरोप है कि युवती पर शादी को लेकर दबाव था. जिससे वह मानसिक रुप से परेशान थी. पुलिस ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच शुरु कर दी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह साफ़ हो सकेगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t