आबकारी विभाग के चपरासी ने किया मुफ्त में शराब की डिमांड, मना किया तो हंगामा कर सुपरवाइजर के साथ जमकर मारपीट, शिकायत दर्ज
Excise department peon demanded free liquor when refused he created ruckus and beat supervisor fiercely complaint lodged
धमतरी : धमतरी जिले में अंग्रेजी शराब दुकान में सुपरवाइजर के साथ आबकारी विभाग कार्यालय नगरी के चपरासी ने मारपीट की है. बता दें नगरी के अंग्रेजी शराब दुकान में आबकारी विभाग के चपरासी ने अंग्रेजी शराब दुकान के सुपरवाइजर के साथ जमकर मारपीट किया. चपरासी ने शराब दुकान में मुफ्त में शराब की डिमांड किया गया जिस पर सुपरवाइजर द्वारा शराब देंने पर मना कर दिया गया.
इस बातों पर गुस्सा होकर चपरासी रविकुमार ध्रुव ने जमकर हंगामा करते हुए सुपरवाइजर के ऊपर हमला कर दिया. इस घटना में सुपरवाइजर के आंख के पास गंभीर चोटें आई है. जिसके बाद इस मामले में सुपरवाइजर राजू कोसरे ने नगरी थाना में शिकायत दर्ज कराया है और प्रार्थी का नगरी सिविल अस्पताल में मुलायजा कर नगरी पुलिस आगे की कार्यवाही में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



