खबर का असर, श्री संकल्प हॉस्पिटल छुरा का अनुज्ञा पत्र निलंबित, कारण बताओ नोटिस भी जारी, सात सदस्यीय टीम का हुआ गठन
Impact of the news license of Shri Sankalp Hospital Chhura suspended show cause notice also issued seven member team formed
गरियाबंद : कलेक्टर दीपक अग्रवाल के निर्देशानुसार श्री संकल्प छत्तीसगढ़ मिशन हॉस्पिटल छुरा पर कड़ी कार्यवाही हुई है. हॉस्पिटल का अनुज्ञा पत्र निलंबित कर दिया गया है. साथ ही अस्पताल को एक महीने के भीतर सफाई पेश करने के लिए कारण बताओ नोटस भी जारी कर दिया गया है. इस खबर को ताजा खबर ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था.
इसके बारे में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी गरियाबंद ने आदेश जारी कर दिये है. अनुज्ञा निलंबन पत्र को चस्पा करने के लिए सात सदस्यीय टीम का भी गठन कर दिया गया है.
सीएमएचओ डॉ. गर्गी यदु पाल ने बताया कि श्री संकल्प छत्तीसगढ़ हास्पिटल छुरा में लापरवाही के चलते नवजात शिशु के मृत्यु होने के बारे में शिकायत मिली थी. जिसके बाद छः सदस्यीय जांच दल का गठन किया गया था. जांच दल से मिले प्रतिवेदन और अभिमत के मुताबिक पहली नजर में अस्पताल के चिकित्सक और अस्पताल प्रबंधक की लापरवाही मालूम हुई. इस वजह से श्री संकल्प छत्तीसगढ़ अस्पताल हरदी रोड छुरा को जारी अनुज्ञा पत्र को जांच पूरी होने तक निलंबित किया गया है. साथ ही नर्सिंग होम एक्ट के तहत प्रदायित अनुज्ञा पत्र को क्यो न निरस्त करने, आयुष्मान योजना के तहत अस्पताल के पंजीयन निरस्त की जाए. इस बारे में पुरे सबुत, दस्तावेज और अभिलेख समेत सफाई एक माह के भीतर पेश करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है.
सीएमएचओ ने बताया कि अनुज्ञा पत्र निलंबन आदेश चस्पा करने के लिए सात सदस्यीय टीम का गठन किया गया है. इनमें डॉ हरीश चौहान, डॉ. ए.के. हुमने, डॉ. जी.एस ध्रुव, डॉ अकुंश वर्मा, डॉ. डोमार सिंह निषाद, देवेश मिश्रा और सोमेश्वर ठाकुर शामिल हैं. टीम को तत्काल निलंबन आदेश को चस्पा करने के निर्देश दिये गये हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
अमितेश शुक्ल ने पीड़ित महिला से घर जाकर की मुलाकात, बोले- इंसाफ नहीं मिलने पर कांग्रेस करेगी धरना प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ हॉस्पिटल छुरा का मामला
https://tajakhabars.in/Amitesh-Shukla-met-the-victim-woman-at-her-home-said---Congress-will-protest-if-justice-is-not-given-Chhattisgarh-hospital-stabbing-case
छत्तीसगढ़ हॉस्पिटल छुरा में लापरवाही के चलते गई नवजात शिशु की जान, कमार जनजाति परिवार ने अस्पताल प्रबंधन पर लगाया गंभीर आरोप
https://tajakhabars.in/A-newborn-died-due-to-negligence-in-Chhatisgarh-Hospital-Chhura-Kamar-tribe-family-made-serious-allegations-against-the-hospital-management



