मकान और जमीन दिलाने के नाम पर 1 करोड़ रुपये की ठगी, मुख्य अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार, 33 लोगों को बनाया शिकार

Fraud of Rs 1 crore in the name of providing house and land main interstate accused arrested 33 people made victims

मकान और जमीन दिलाने के नाम पर 1 करोड़ रुपये की ठगी, मुख्य अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार, 33 लोगों को बनाया शिकार

रायपुर : 26 जुलाई 2024 को प्रार्थिया सरिता करकाड़े और अन्य 32 लोगों द्वारा थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि वर्ष 2022 से जुलाई 2024 तक अभय कुमार यादव निवासी उडीसा और उनके साथी चेतना यादव, निहाल यादव एवं अन्य निवासी लालपुर पटेल चौक सभी मिलकर थाना टिकरापारा क्षेत्रांतर्गत स्थित कमल विहार सेक्टर 1 में स्वतंत्र मकान और जमीन दिलाने के नाम पर प्रार्थिया और अन्य से नगद एवं ऑनलाईन जरिए करीब 1 करोड़ रुपये लेकर ठगी कर ऑफिस और अपने मोबाईल फोन को बंद कर फरार हो गए.
इस रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 594/24 धारा 318(4), 336, 3(5) भा.न्याय.संहिता का जुर्म दर्ज किया गया. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी टिकरापारा के नेतृत्व में थाना टिकरापारा पुलिस की टीम द्वारा पूर्व में आरोपियों की पतासाजी करते हुए मामले में आरोपी चेतना यादव पिता देव प्रसाद यादव उम्र 25 साल निवासी ग्राम लालपुर छपोरा थाना विधानसभा जिला रायपुर और निहाल यादव पिता देवप्रसाद यादव उम्र 22 साल निवासी ग्राम लालपुर छपोरा थाना विधानसभा जिला रायपुर को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्यवाही किया गया.
गिरफ्तार आरोपियों से अन्य आरोपियों के बारे में पूछताछ कर उनके छिपने के हर संभावित स्थानों में रेड कार्यवाही करने के साथ ही दुसरे जरिए आरोपियों की पतासाजी करते हुए मामले में उड़ीसा  निवासी मुख्य आरोपी खीरसिन्दुर सागर उर्फ अभय यादव को गिरफ्तार किया. आरोपी के कब्जे से ठगी की नगदी रकम 3 लाख रुपये और घटना से संबंधित 1 नग मोबाईल फोन जप्त किया गया. 
आरोपी खीरसिन्दुर सागर उर्फ अभय यादव द्वारा ठगी के पैसों से 1 बुलेट दोपहिया वाहन और 1 माल वाहक वाहन टाटा एस खरीद कर उड़ीसा में रखना बताया गया कि आरोपी खीरसिन्दुर सागर उर्फ अभय यादव पिता बिनोद सागर उम्र 42 साल निवासी ग्राम जटगढ़ थाना कोमना जिला नुआपाड़ा उड़ीसा को पुलिस रिमाण्ड लिया जाकर आरोपी के कब्जे से 1 बुलेट दोपहिया वाहन और 1 माल वाहक वाहन टाटा एस को भी जप्त किया जाएगा. 
इस मामले में शामिल अन्य आरोपी फरार हैं. जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं. इस कार्यवाही में थाना टिकरापारा से थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार साहू, उपनिरीक्षक धीरेन्द्र बंजारे, आर. अरुण ध्रुव, अनिल भोई और विक्रम मधुकर की अहम भूमिका रहीं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb