13 नवंबर से 20 नवंबर तक एग्जिट पोल कराने और प्रसारित करने पर रहेगी रोक, एक हस्ताक्षर के कारण प्रत्याशी गोपी साहू का नामांकन रद्द
There will be a ban on conducting and broadcasting exit polls from November 13 to November 20 nomination of candidate Gopi Sahu canceled due to one signature
13 नवंबर से 20 नवंबर तक एग्जिट पोल कराने और प्रसारित करने पर रहेगी रोक
रायपुर : भारत निर्वाचन आयोग ने आगामी 13 नवम्बर से 20 नवम्बर तक किसी भी तरह के एग्जिट पोल के आयोजन और प्रसारण को प्रतिबंधित किया है. आयोग द्वारा इस बारे में अधिसूचना जारी करते हुए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के प्रावधानों के तहत इस अवधि के दौरान किसी भी तरह के एग्जिट पोल के आयोजन और प्रसारण को प्रतिबंधित किया गया है.
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी अधिसूचना में उल्लेखित है कि झारखंड और महाराष्ट्र की विधानसभाओं के आम निर्वाचन तथा 48 विधानसभाओं और दो संसदीय क्षेत्रों में उप-निर्वाचन के दृष्टिगत 13 नवम्बर 2024 को सुबह सात बजे से 20 नवम्बर 2024 की शाम साढ़े छह बजे तक की अवधि में इन निर्वाचनों के संदर्भ में किसी भी तरह के एग्जिट पोल का संचालन और प्रकाशन करने, प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के जरिए प्रचार करने या किसी तरह की अन्य रीति में उसके परिणाम के प्रकाशन या प्रचार या प्रसार करने पर प्रतिबंध होगा.
आयोग ने अधिसूचना में यह भी साफ़ किया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 126 (1)ख के अंतर्गत झारखंड और महाराष्ट्र की विधानसभाओं के आम निर्वाचन तथा 48 विधानसभाओं और दो संसदीय क्षेत्रों में उप-निर्वाचन के संबंध में मतदान की समाप्ति के लिए नियत समय पर समाप्त होने वाली 48 घंटों की अवधि के दौरान किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में किसी भी ओपिनियन पोल या किसी अन्य मतदान सर्वेक्षण के परिणामों सहित किसी भी प्रकार के निर्वाचन संबंधी मामले के प्रदर्शन पर प्रतिबंध रहेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
एक हस्ताक्षर के कारण प्रत्याशी गोपी साहू का नामांकन रद्द
रायपुर : प्रदेश की एकमात्र प्रादेशिक राजनीतिक पार्टी जोहार छत्तीसगढ़ के प्रत्याशी गोपी साहू का नामांकन रायपुर दक्षिण उप चुनाव में रद्द हो चुका है.
बड़े ही जोश खरोश के साथ जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के कार्यकर्ताओं और छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के सेनानियों ने राजधानी रायपुर में इकट्ठा होकर बाजे गाजे के साथ नामांकन रैली किया था और जीत का दावा भी किया. लेकिन प्रत्याशी के नामांकन रद्द होने की खबर ने सबको निराश कर दिया है.
दरअसल शपथ पत्र में प्रत्याशी को दो जगहों पर हस्ताक्षर करने होते हैं. चूक यहीं हुई जिसकी जानकारी स्क्रूटनी में लगी और इसे सुधार लेने की कोशिश भी हुई लेकिन कामयाबी नहीं मिली और नामांकन रद्द कर दिया गया.
अब जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी इसकी समीक्षा कर रही है. क्यों इस बात की पुष्टि नहीं की गई की शपथ पत्र में कोई कमी बेसी हो सकती है. उतावलेपन, जानकारी की कमी और सुनियोजित शैली का अभाव कई बार मैदान में जाने से पहले ही हरा देती है और जेसीपी प्रत्याशी के साथ यही हुआ.
विधानसभा चुनाव के समय भी बहुत से प्रत्याशियों का नामांकन रद्द हुआ था. कवर्धा पंडरिया सहित करीब दर्जनों जगह से प्रत्याशियों के नामांकन रद्द हुए थे. आखिर इसका कारण क्या हो सकता है? क्या नामांकन भरने में कोई गलती हुई थी कोई चूक थी या फिर राष्ट्रीय राजनीतिक दलों ने कुछ खेल किया था?
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
रायपुर दक्षिण उपचुनाव में 30 उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव. 12 ने लिए नाम वापस तो 4 का नामांकन खारिज
रायपुर : रायपुर दक्षिण उप चुनाव के लिए कुल 30 उम्मीदवार मैदान में होंगे. बताया गया कि 12 प्रत्याशियों ने अपने नाम वापिस लिए. जबकि 4 का नामांकन अलग-अलग त्रुटियों की वजह से ख़ारिज का दिया गया. गौरतलब है कि रायपुर दक्षिण विधासनसभा में कुल पंजिकृत मतदाताओं की संख्या 25 लाख 9 हजार 948 है. इसमें पुरुष निर्वाचक 129093 और महिला निर्वाचक 130804 हैं.
बता दें कि रायपुर दक्षिण विधानसभा में उप चुनाव 13 नवंबर 2024 को होगा. वहीं 23 नवंबर 2024 को परिणाम घोषित किए जाएंगे. नामांकन की तारीख 18 अक्टूबर, नामांकन की आखरी तारीख 25 अक्टूबर, नाम वापसी की आखरी तारीख 30 अक्टूबर, उपचुनाव की तारीख 13 नवंबर और मतगणना 23 नवंबर को है.
इस सीट पर भाजपा ने पूर्व महापौर सुनील सोनी तो कांग्रेस ने युवा नेता आकाश शर्मा को मैदान में उतारा है. इस सीट पर बृजमोहन अग्रवाल लगातार चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचते रहे हैं. उनके रायपुर सांसद निर्वाचित होने के बाद इस सीट पर उप चुनाव कराये जा रहे हैं.
भाजपा को भरोसा है कि मतदाता हमेशा की तरह इस बार भी भाजपा उम्मीदवार पर अपना विश्वास जाहिर करेंगे और सुनील सोनी को बड़े मार्जिन से विजय दिलाएंगे. वही कांग्रेस का दावा है कि मतदाता बदलाव चाहते है लिहाजा इस बार परिणाम अलग होंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



