नाव में मशीन लगाकर किया जा रहा था रेत का अवैध उत्खनन, अधिकारी हैरान, खनिज विभाग ने की कार्रवाई, पोकलैण्ड जब्त
Illegal excavation of sand was being done by installing a machine in the boat officials were surprised Mineral Department took action Popland seized
महासमुंद : रेत माफिया रेत चोरी करने के एक से एक नए तरीके इजाद कर रहे हैं. ऐसा ही एक वाकया मोहकम रेत खदान में देखने को मिला. जहां नाव में मशीन लगाकर रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा था.
रेत खदान से अवैध उत्खनन की खबर मिलने पर खनिज विभाग ने कार्रवाई करते हुए अवैध रेत भंडारण में छिपाकर रखे एक पोकलैण्ड मशीन को जब्त कर तुमगांव पुलिस के हवाले किया. नाव में मशीन लगाकर रेत खनन का शायद पहला मामला है. जिसने खनिज विभाग के अमले को भी सकते में डाल दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



