तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौत, दो घायल
Speeding car hits bike hard one dead two injured
राजिम : गरियाबंद जिले के राजिम क्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को टक्कर मार दी. इस हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई. वहीं दो लोग घायल हो गए. हादसे की खबर के बाद पुलिस ने आरोपी कार चालक के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है. घटना राजिम थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक राजिम-फिंगेश्वर मार्ग में ग्राम कोमा और किरवई के बीच बाइक सवार को तेज रफ्तार कार ने सामने से टक्कर मार दी. बताया जा रहा है कि राजिम के रहने वाले दुष्यंत पटेल अपने बेटे शौर्य पटेल और भूपेन्द्र पटेल के साथ 4 अगस्त को ससुराल बागबाहरा क्षेत्र के ग्राम लमकेनी गए थे. वहां से लौटते समय रात करीब 9:30 बजे ग्राम किरवई और कोमा के बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार सेंट्रो कार नम्बर CG04 JA 1032 ने टक्कर मार दी.
हादसे में तीनों बाइक से गिर गए. जिसमें दुष्यंत पटेल के सिर पर गंभीर चोट लगी. जबकि शौर्य और भूपेन्द्र के हाथ-पैर में चोट लगी. हादसे की खबर राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को दी. जिसके बाद घायलों को संजीवनी 108 के जरिए राजिम अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने दुष्यंत पटेल को मृत घोषित कर दिया.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है. हादसे की खबर के बाद एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. हादसे में कार चालक भी घायल हुआ है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



