फिंगेश्वर में पोते ने दादा पर डंडे से किया जानलेवा हमला, हालत नाजुक, इलाज जारी, हिरासत में आरोपी पोता नवीन, जांच में जुटी पुलिस
In Fingeshwar, a grandson launched a life-threatening attack on his grandfather using a stick; the victim is in critical condition and undergoing treatment. The accused grandson, Naveen, has been taken into custody, and the police are investigating the incident.
गरियाबंद/फिंगेश्वर/सिर्रीखुर्द : गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र से रिश्तों को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है. ग्राम सिर्रीखुर्द में एक पोते पर अपने ही दादा के साथ डंडे से बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगा है. हमले में बुजुर्ग गंभीर रुप से घायल हो गए. जिन्हें डायल 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फिंगेश्वर पहुंचाया गया. उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस ने आरोपी पोते नवीन सोनी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरु कर दी है.
डंडे से हमला करने का आरोप
मिली जानकारी के मुताबिक, घायल बुजुर्ग की पहचान ग्राम सिर्रीखुर्द निवासी ओमकार सोनी के रूप में हुई है. परिजनों का आरोप है कि नवीन सोनी शराब के नशे में था और इसी दौरान उसने अपने दादा पर डंडे से हमला कर दिया. मारपीट में बुजुर्ग को गंभीर चोटें आईं. घटना की खबर मिलने के बाद डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया. घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है. फिलहाल मारपीट के पीछे की असल वजह साफ नहीं हो सकी है.
पहले भी विवाद और मारपीट करने का आरोप
परिजनों का कहना है कि गुरुवार को भी आरोपी नशे की हालत में था. दादा के साथ मारपीट करने के बाद उसने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ भी हाथापाई करने लगा था. फिलहाल फिंगेश्वर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी नवीन सोनी को हिरासत में लिया. पुलिस मामले के कई पहलुओं की जांच कर रही है. परिजनों की शिकायत के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



