कलेक्टर ने रन फॉर यूनिटी के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, नागरिकों ने भी लगाई दौड़, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को मिलेगा प्रशस्ति पत्र

Collector flagged off the Run for Unity team citizens also took part in the run policemen doing excellent work will get citations

कलेक्टर ने रन फॉर यूनिटी के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, नागरिकों ने भी लगाई दौड़, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को मिलेगा प्रशस्ति पत्र

हर महीने उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को मिलेगा प्रशस्ति पत्र

गरियाबंद : गरियाबंद जिला पुलिस विभाग ने पुलिस कर्मियों के उत्साहवर्धन के लिए एक नई पहल की शुरुआत की है. ‘कॉप ऑफ द मंथ’ के तहत हर महीने कई क्षेत्रों में सराहनीय और उत्कृष्ट काम करने वाले पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा. इस पहल का मकसद पुलिस कर्मचारियों के उत्कृष्ट कामों को मान्यता देना है. जिससे उनके मनोबल में बढ़ोतरी हो सके.
बता दें कि अक्टूबर महीने में इस पुरस्कार के लिए उप निरीक्षक जयप्रकाश नेताम, सहायक उप निरीक्षक मनीष वर्मा और आरक्षक गंगाधर सिन्हा का चयन किया गया है. इन पुलिस कर्मियों ने थाना पांडुका और गरियाबंद क्षेत्र में बैंक और एटीएम में चोरी करने वाले तीन आरोपियों को पकड़ने में अहम भूमिका निभाई थी.
इसी कड़ी में उप निरीक्षक दिलीप मेश्राम और प्रधान आरक्षक चूड़ामणि देवता ने थाना मैनपुर में कत्ल के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने में अहम योगदान दिया. इसके अलावा आरक्षक दिलीप निषाद और आरक्षक हरीश शांडिल्य ने गुम नाबालिक बच्चे को सिर्फ दो घंटे के भीतर सकुशल उसके परिवार को सौंपने में खास भूमिका निभाई.
गौरतलब है कि इन साहसी पुलिस कर्मियों को गरियाबंद के पुलिस अधीक्षक निखिल आलोक राखेचा द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया. इस पहल से पुलिस विभाग की छवि को और मजबूत करने का प्रयास किया जा रहा है और समाज में पुलिस की सकारात्मक भूमिका को उजागर किया जा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb

कलेक्टर ने रन फॉर यूनिटी के दल को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, नागरिकों ने भी लगाई दौड़

गरियाबंद : भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री, भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस और राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर कलेक्टर दीपक कुमार अग्रवाल ने जिला मुख्यालय गरियाबंद के गांधी मैदान में रन फॉर यूनिटी के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया.
उत्साह एवं उल्लास के साथ बच्चे, युवा, खिलाडिय़ों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों, नागरिकों ने दौड़ लगाई. सरदार वल्लभ भाई पटेल अमर रहे और राष्ट्रीय एकता दिवस अमर रहे के उद्घोष के साथ रन फॉर यूनिटी प्रारंभ की गई.
रन फॉर यूनिटी गांधी मैदान से प्रारंभ होकर गरियाबंद के हृदय स्थल तिरंगा चौक से होते हुए इंडोर स्टेडियम में खत्म हुई. कार्यक्रम की शुरुआत में कलेक्टर अग्रवाल ने सरदार वल्लभ भाई पटेल के छायाचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया.
कलेक्टरअग्रवाल ने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल ने देश के एकीकरण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. उन्होंने देश के आजादी की लड़ाई में भाग लिया. उन्होंने देश के 565 रियासतों का विलीनीकरण किया और एकीकृत भारत के निर्माण में महती भूमिका निभाई. इसलिए उन्हें लौह पुरूष कहा जाता है. सरदार वल्लभ भाई पटेल ने निस्वार्थ भाव से राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के लिए तथा देश के विकास के लिए अपना योगदान दिया. यह अवसर पर उन्हें स्मरण करने तथा उनके विचारों का अनुकरण करने का दिन है.
इस अवसर पर एसडीएम राकेश गोलछा, जिला शिक्षा अधिकारी एके सारस्वत, उद्योग विभाग के महाप्रबंधक दीनबंधु ध्रुव, सांख्यिकी विभाग के ओपी देशमुख, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के कार्यपालन अभियंता बीएस पैकरा, समाज कल्याण विभाग के उप संचालक डीपी ठाकुर, जनपद सीईओ अमजद जाफरी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, बच्चे, युवा, खिलाडिय़ों, अधिकारियों, कर्मचारियों मौजूद रहे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb