इंटर्न डॉक्टरों पर नशे में मारपीट और लूट का संगीन आरोप, लूट-मारपीट करते वीडियो जमकर वायरल, मचा हड़कंप, एफआईआर दर्ज, जांच में जुटी पुलिस
Intern doctors face serious charges of assault and robbery while intoxicated; videos of the robbery and assault go viral, causing uproar, FIR filed, and police investigating.
रायगढ़ : रायगढ़ जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहे दो डॉक्टरों पर मारपीट और लूटपाट का गंभीर आरोप लगा है. बताया जा रहा है कि मॉर्निंग वॉक के लिए निकले युवक के साथ नशे की हालत में दोनों इंटर्न डॉक्टरों ने मारपीट की और उसके पास से चांदी की चेन और नकदी लूट ली. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने इस केस को और गरमा दिया है. यह मामला चक्रधर नगर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक पीड़ित सुदर्शन पांडे शुक्रवार की सुबह करीब 4 बजे अपने दोस्तों के साथ मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे. इसी दौरान डिग्री कॉलेज के पास मेडिकल कॉलेज में इंटर्नशिप कर रहे देवेन्द्र चौरसिया और अनिल मीणा से उनका सामना हुआ.
आरोप है कि दोनों इंटर्न डॉक्टर नशे की हालत में थे और उन्होंने बिना किसी कारण सुदर्शन पांडे के साथ विवाद शुरू कर दिया. देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया.
आरोप है कि दोनों ने सुदर्शन पांडे के साथ जमकर मारपीट की. जिससे उन्हें चोटें आईं. इतना ही नहीं उनके गले से चांदी की चेन और करीब 4,500 रुपये नकद भी लूट लिए गए. वारदात के बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत चक्रधर नगर थाना में दर्ज कराई है. फिलहाल मामले की जांच में पुलिस जुट गई है.
वायरल क्लिप में कथित तौर पर दो युवक झगड़ा करते दिख रहे हैं. आवाजें तेज.. गाली-गलौज साफ सुनाई देती है. इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस ने तेजी दिखाई और FIR दर्ज की. एक स्थानीय निवासी ने बताया, “सुबह का वक्त था, लेकिन माहौल अचानक डरावना हो गया. लोग रुकने से बच रहे थे.”
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



