एसएसपी ने नाबालिग से दुष्कर्म कर फरार आरोपी अजय यादव उर्फ बंटी की सूचना देने वाले पर रखा 5000 हजार रुपए नगद ईनाम
SSP has announced a cash reward of Rs 5000 on the person who gives information about Ajay Yadav alias Bunty, the accused who absconded after raping a minor
जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 5000 रुपए का इनाम घोषित किया है. दुष्कर्म प्रयास का मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी अजय यादव उर्फ बंटी यादव पिता फूल सिंह यादव उम्र 28 साल साकिन गोडपाडिया थाना गेरवाई जिला ग्वालियर मध्यप्रदेश और हाल मुकाम लुड़ेग थाना पत्थलगांव ने 29 सितंबर 2021 को स्कूल जा रही एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर झाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म का प्रयास किया.
एक बुजूर्ग के वहां से गुजरने पर आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 363, 366(क), 376, 511, 354 और पॉक्सो एक्ट की धारा 8 व 18 के तहत मामला दर्ज किया है. एसएसपी शशि मोहन सिंह ने आरोपी की जानकारी या गिरफ्तारी में मदद करने वालों के लिए 5000 रुपए के इनाम की घोषणा की है. सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी.
पुलिस ने जनता से आरोपी की जानकारी के लिए संपर्क नंबर जारी किए हैं. एसपी कार्यालय, थाना प्रभारी पत्थलगांव, एसपी जशपुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और नियंत्रण कक्ष जशपुर के नंबर जारी किए गए हैं.
पुलिस से संपर्क के लिए कांटेक्ट नंबर
07763-223240, मो. नं. 94791-93600, पुलिस अधीक्षक जशपुर 07763 223801, 07763 223807, मो नं. 94791-93601, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर मो नं. 94791-93602, पुलिस अनु. अधिकारी पत्थलगांव 94791-93699, पुलिस नियंत्रण कक्ष, जशपुर 94791-93616 थाना प्रभारी पत्थलगांव
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



