8वीं कक्षा की छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद मर्डर!, महुआ बिनने निकली नाबालिग की नग्न अवस्था में मिली लाश, ग्रामीणों में आक्रोश
Murder after gang rape of a Class 8 student!, Body of a minor girl found naked while collecting Mahua, villagers angry
सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला सूरजपुर में बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां एक लापता नाबालिग छात्रा का शव जंगल में मिलने से सनसनी मच गई है. छात्रा की लाश नग्न अवस्था में मिला है. घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है. वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. यह पूरा मामला रामानुजनगर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक गांव में रहने वाली 14 साल की 8वीं कक्षा की छात्रा शुक्रवार की सुबह महुआ बिनने के लिए जंगल गई थी. देर शाम तक घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश की. लेकिन वो कहीं नहीं मिली. आज सुबह ग्रामीणों ने बालिका की लाश जंगल में देखी. शव नग्न हालत में था. लोगों ने जब नाबालिग के शव को देखा तो पुलिस को इसकी जानकारी दी. जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस घटना में शामिल आरोपियों की तलाश में जुट गई है.
आशंका जताई जा रही है कि छात्रा के साथ गैंगरेप किया गया. फिर उसकी हत्या कर दी गई. शरीर पर धारदार हथियार के निशान मिले है. घटना के बाद शव को जंगल में ही छोड़कर आरोपी फरार हो गए. फिलहाल अभी ये पता नहीं चल पाया है कि किसने इस घटना को अंजाम दिया है.
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरु कर दी है. इस घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है. ग्रामीण मांग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा जाए.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



