हनुमान मंदिर में दर्शन कर घर लौट रहे बाइक सवार को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारी की मौत, पत्नी और 2 साल का मासूम घायल

A tractor hit a bike rider returning home after visiting Hanuman temple, insurance company official died, wife and 2 year old child injured

हनुमान मंदिर में दर्शन कर घर लौट रहे बाइक सवार को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, इंश्योरेंस कंपनी के अधिकारी की मौत, पत्नी और 2 साल का मासूम घायल

रायगढ़ : हनुमान मंदिर में दर्शन कर घर लौट रहे बाइक सवार पति-पत्नी और बच्चे को तेज रफ्तार ट्रैक्टर चालक ने पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में तीनों गंभीर रुप से घायल हो गए. जिसे इलाज के लिए जिंदल हॉस्पिटल में भर्ती किया. जहां 5 दिनों के बाद भी स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ. गंभीर रुप से घायल युवक को रायपुर रेफर किया गया. रात रायपुर पहुंचने से पहले उसकी मौत हो गई. युवक की पत्नी और 2 साल के बच्चे का इलाज जिंदल हॉस्पिटल में चल रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक बिहार के भोजपुर जिले के बिहियां थाना खिरौनी निवासी अमित कुमार प्रसाद उम्र 37 साल जशपुर जिले के कुनकुरी में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में सीनियर बीडीएम के पद पर कार्यरत था. 18 अप्रैल गुड फ्राइडे पर अवकाश होने पर वह पत्नी प्रीति सिंह और 2 साल के बेटे आयांश के साथ कुनकुरी के ही हनुमान मंदिर राम टेकरी दर्शन करने बाइक से गया था.
दर्शन कर वह शाम को वापस लौट रहा था. इस दौरान ईशा क्लीनिक के पास तेज रफ्तार में ओवरटेक करते हुए ट्रैक्टर चालक ने उसकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी. हादसे में अमित के सिर, हाथ-पांव में चोट में चोटें आई तो बच्चे आयांश का हाथ फ्रैक्चर होने के अलावा प्रीति सिंह का कंधा भी चोटिल हुआ. घटना स्थल पर तड़प रहे मियां-बीवी और बच्चे को कुनकुरी के ही अस्पताल ले जाने पर प्राथमिक उपचार करने वाले डॉक्टर्स ने उन्हें 19 अप्रैल को रायगढ़ रेफर कर दिया. 19 अप्रैल को अमित, प्रीति और आयांश को कुनकुरी से रायगढ़ के ओपी जिंदल फोर्टिस हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB