रायपुर सहित छग में मुस्लिम समाज ने निकाली जनआक्रोश रैली, आतंकवाद के खिलाफ गूंजे नारे, पकिस्तान का पुतला दहन कर जमकर विरोध प्रदर्शन

Muslim community took out a public outrage rally in Raipur and Chhattisgarh, raised slogans against terrorism, protested fiercely by burning the effigy of Pakistan

रायपुर सहित छग में मुस्लिम समाज ने निकाली जनआक्रोश रैली, आतंकवाद के खिलाफ गूंजे नारे, पकिस्तान का पुतला दहन कर जमकर विरोध प्रदर्शन

रायपुर : आतंकवाद के खिलाफ रायपुर में मुस्लिम समाज ने जनआक्रोश रैली निकाली. शहर सीरतुन्नबी कमेटी रायपुर के अध्यक्ष मो. सोहेल सेठी ने कहा कि पहलगाम कश्मीर में हुए अमानवीय आतंकी हमले की मुस्लिम समाज विरोध करता है. नमाज़ जुमा सभी समाज साथ मिलकर आतंकवाद के खिलाफ आवाज़ उठाएंगे. नमाज़ जुमा औलिया चौक मोतीबाग के पास रैली निकालकर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया.
नमाज़-ऐ- जुमा के बाद हज़रत सैय्यद शेर अली आगा बाबा साहब के दरगाह औलिया चौक से मुस्लिम समाज, भीम सेना ने साथ मिलकर जनाक्रोश रैली निकाली. पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारो के साथ,,आतंकवाद का पुतला जलाया. आतंकवाद के खिलाफ सभी धर्म समाज के साथ मिलकर आवाज़ उठाएंगे.
नमाज़-ऐ- जुमा के बाद औलिया चौक मोतीबाग के पास रैली निकली इस रैली में प्रमुख रूप से,मौलाना मोहम्मद अली फारूकी साहब,वक्फ बोर्ड अध्यक्ष हाजी सलीम राज,सज्जादा नशीन मोहम्मद नईम रिजवी अशरफी, नोमान अकरम,इस्माइल बापू,मुतवल्ली मौदहापारा मस्जिद, अनीश रज़ा मुतवल्ली,चौरसिया कालोनी,पार्षद शेख मुशीर, मोहम्मद अमजद, शहर के मस्जिदों के मुतवल्ली व समाज के सैकड़ो लोग शामिल हुए,रैली औलिया चौक से शास्त्री चौक होते हुए कलेक्टर आफिस पहुचा, जहाँ राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।व रैली वापस औलिया चौक पहुचा जहाँ आतंकवाद का पुतला दहन किया गया,पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गए,
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

कवर्धा मुस्लिम समाज ने की पहलगाम आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा

कवर्धा : कश्मीर के पहलगाम में भीषण आतंकवादी हमले की कवर्धा (कबीरधाम) के मुस्लिम समाज ने कड़ी निंदा की. इस हमले को मानवता के खिलाफ एक कायराना कृत्य बताते हुए, स्थानीय मुस्लिम समुदाय ने पीड़ितों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की.
कवर्धा के मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने इस घटना को शांति और भाईचारे के खिलाफ एक जघन्य अपराध करार दिया। समाज के वरिष्ठ सदस्य और स्थानीय मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष ने कहा, “इस्लाम शांति और मानवता का संदेश देता है. पहलगाम में निर्दोष पर्यटकों पर किया गया यह हमला न सिर्फ कश्मीरियत के खिलाफ है. बल्कि इस्लाम के मूल सिद्धांतों का भी उल्लंघन करता है. हम इसकी कड़ी निंदा करते हैं और दोषियों को कठोर सजा की मांग करते हैं.”
उपस्थित अन्य वक्ताओं ने भी इस हमले को कश्मीर की मेहमाननवाजी और पर्यटन पर हमला बताया. जो स्थानीय अर्थव्यवस्था और सांस्कृतिक एकता के लिए महत्वपूर्ण है.
उन्होंने केंद्र और जम्मू-कश्मीर सरकार से अपराधियों के खिलाफ त्वरित और कठोर कार्रवाई की अपील की। साथ ही, समुदाय ने कश्मीर में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी धर्मों के लोगों से एकजुट होने का आह्वान किया.
कवर्धा के मुस्लिम समाज ने पीड़ित परिवारों के साथ एकजुटता दिखाते हुए स्थानीय स्तर पर एक शांति सभा का आयोजन किया, समाज ने यह भी संकल्प लिया कि वे अपने क्षेत्र में भाईचारा और सामाजिक सद्भाव को और मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास करेंगे.

दुर्ग मुस्लिम समाज ने रैली निकाल कर दिखाया आक्रोश आतंकवादियों और पाकिस्तान के खिलाफ की नारेबाजी

दुर्ग : मुस्लिम समाज के लोगों शुक्रवार जुम्मा की नमाज के बाद सभी पुराने बस स्टैंड में सैकड़ों की संख्या में एकत्रित हो कर दुर्ग शहर के कचहरी चौक तक पैदल मार्च किया हाथ आतंकवाद विरोधी बैनर, मृतकों के श्रद्धांजलि वाले बैनर पाकिस्तान मुर्दाबाद, आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे के साथ पैदल मार्च किया सभी ने एक शुर में पाकिस्तान की इस कायराना हरकत की बहुत निंदा।
साथ ही सभी ने कहा देश में एकता भाईचारा बना ना रहे इसकी साज़िश पड़ोसी देशों से लगातार की जा रही ये लोग चाहते की भारत में गृहयुध्द हो इसीलिये आतंकियों द्वारा जानबूझकर धर्म पूछ पूछ मारा गया है जिसकी निंदा की जाये ये कम है हिंदू मुस्लिम भाईचार का बाटने के एजेंडे भी विदेशी और कुछ देशी लोग लगे हुये।
जिला प्रशासन को राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम पे ज्ञापन सौंपा गया उसके पश्चात मौन मृतकों श्रद्धांजलि भी दिया गया।
विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जामा मस्जिद मुतवल्ली रिजवान खान, तकियापारा मस्जिद मुतवल्ली मो शरीफ खान, तितूरडीह मस्जिद मुतवल्ली आरिफ खान, प्रदेश कांग्रेस छत्तीसगढ़ सचिव अय्यूब खान, पार्षद हामिद खोखर, जामा मस्जिद सचिव शकील भाई,मो रफीक खान, जाकिर हुसैन, रऊफ खान, जाकिर खोखर, दिलशाद अली, कचरू भाई, कय्यूम चौहान, सीरज अली, अजहर जमील, वाजिद भाई, सोहेल खान, इमरान अली, रज्जब भाई सहित सैकड़ों मुस्लिम समाज के लोग उपस्थित थे।
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

आतंकवाद का फूंका पुतला, की जमकर नारेबाजी

कोण्डागांव : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में 25 अप्रेल शुक्रवार को मुस्लिम समाज के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया। जुमे की नमाज के बाद बड़ी तादाद में लोग मस्जिद के सामने एकत्रित हुए और आतंकवाद का प्रतीकात्मक पुतला लेकर विरोध जताया. प्रदर्शनकारियों ने आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
स्थानीय जय स्तंभ परिसर में गुरुवार की शाम सर्व समाज की जिला इकाई से जुड़े लोगों ने कश्मीर के पहलगांव में 27 हिंदुओ की हत्या के विरोध में आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए आतंकवाद का पुतला दहन किया. वही मृत आत्माओं की शांति के लिए 2 मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की.
प्रदर्शन के दौरान पुतले को जूते-चप्पलों से पीटते हुए लोगों ने अपनी नाराज़गी जाहिर की और बाद में जामा मस्जिद कोंडागांव के सामने ही नेशनल हाईवे पर पुतले को आग के हवाले कर दिया. इस दौरान माहौल में आतंकवाद मुर्दाबाद, पाकिस्तान हाय हाय नारे लगाए गए.
मुस्लिम समाज के पूर्व सदर मोहम्मद यासीन ने कहा कि मुस्लिम समाज देश के साथ खड़ा है और आतंकवाद को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा अब तक पाकिस्तान का नक्शे से नामोनिशान मिट जाना चाहिए था. हम सरकार से मांग करते हैं कि आतंकियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए.
इस मौके पर समाज के कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे जिनमें मोहम्मद शकील खान, मोहम्मद इरशाद, कादिर मेमन, हाजी सलीम मेमन, अब्दुल गफ्फार, मोहम्मद उस्मान, और हाजी यूसुफ शामिल थे। सभी ने एक स्वर में आतंकी हमले की निंदा की और शहीद परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की.
प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा और इसका उद्देश्य स्पष्ट था, यह दिखाना कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता और देश के मुसलमान भी आतंक के खिलाफ एकजुट हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

छुरा : छुरा मुस्लिम समाज द्वारा पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा कायराना हरक़त पर घोर निन्दा किया गया एवं आंतकवाद व पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए गये और आतंकवादियों को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग किया गया. इस मौके पर मुस्लिम समाज के लोगों ने बढ़-चढ़ के हिस्सा लेकर श्रद्धांजलि दी गई.

मस्जिदों से उठी दहशतगर्द के खिलाफ आवाज, की गईं अमन की दुआएं

भिलाई : इस्पात नगरी की सभी मस्जिदों में कश्मीर के पहलगाम में हुए दहशतगर्द हमले के खिलाफ यकजहती और भाईचारे की अपील की गई। जुमे की नमाज के बाद मस्जिदों में इमामों ने अपनी तकरीर में दहशतगर्दी की मजम्मत करते हुए मुल्क में अमन व भाईचारा कायम रखने की दुआएं की।
पहलगाम के दहशतगर्द हमले के बाद शहर में जगह-जगह एहतेजाजी मुजाहरे जारी हैं। इस बीच बरोज जुमा बाद नमाजे जुमा मस्जिदों में भी हमले के खिलाफ ऐलान हुआ। जामा मस्जिद सेक्टर-6 के इमाम-ओ-खतीब मौलाना इकबाल अंजुम हैदर ने कहा कि यह हमला सीधे-सीधे इंसानियत के खिलाफ जंग है और इसके जिम्मेदार लोगों को सख्त से सख्त सजा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल दौर में हम सब एकजुट रहें और अपने मुल्क की भाईचारे की रवायत को किसी भी हालत में कमजोर न पड़ने दें। इस दौरान मुल्क में अमन के लिए दुआएं भी की गईं। 
जुमे की नमाज के मौके पर शहर की तमाम मस्जिदों में दहशतगर्दी के खिलाफ अमन के लिए दुआओं में हाथ उठे। शहर की हुडको, रूआबांधा, रिसाली, खुर्सीपार, कैंप-1, कैंप-2, सुपेला, हाउसिंग बोर्ड, कोहका, अयप्पा नगर  और शांति नगर सहित तमाम मस्जिदों में मुल्क में अमन कायम रखने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की दुआएं की गईं।
भिलाई नगर मस्जिद ट्रस्ट के सदर मिर्जा आसिम बेग ने एक बयान जारी कर शहर के सभी वर्गों से भाईचारा व अमन कायम रखने की अपील की है। उन्होंने पहलगाम हमले की मजम्मत करते हुए कहा कि यह हमला पूरी इंसानियत पर है और शहर का हर मुसलमान इस हमले के खिलाफ एकजुट है। उन्होंने हमले में जान गंवाने वालों के तंई खिराजे तहसीन पेश करते हुए हुकूमत से मुतालबा किया कि गुनहगारों को सख्त से सख्त सजा दी जाए।  
अंजुमन शहीदीया ने भी पहलगाम हमले की मजम्मत की है। अंजुमन के सदर हाजी एमएच सिद्दीकी ने कहा कि हमारे मुल्क की आपसी मेल-मिलाप और भाईचारे की रवायत पर हम कभी भी आंच नहीं आने देंगे। उन्होंने शहरवासियों से एकजुटता कायम रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मुल्क के हालात पर हुकूमत को पैनी नजर रखनी चाहिए ताकि दहशतगर्दी के आड़ में मजलूमों पर जुल्म न हो.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

पहलगाम में शहीद हुए हिंदुओं को रायगढ़ के चांदनी चौक में दी श्रद्धांजलि

रायगढ़ : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले का पुरजोर विरोध करते हुए मुस्लिम समाज रायगढ़ ने शुक्रवार रात राजा महल से कैंडल मार्च निकाला और चांदनी चौक पहुंचकर आतंकवाद का पुतला दहन किया.
शहीद हुए निर्दोष नागरिकों को खिराजे अकीदत पेश करते हुए मुस्लिम बिरादरी के सदस्यों ने कहा कि इस कायराना हमले में हमारे हिन्दू भाइयों की बेरहमी से हत्या हुई। अब आतंकवादियों पर ऐसी कड़ी कार्रवाई हो कि दुबारा ऐसा करने से पहले कोई 100 बार सोचे। यह सिर्फ देश के दुश्मन नहीं, बल्कि इंसानियत के भी दरिंदे हैं। जम्मू कश्मीर राज्य का पर्यटन सबसे बड़ा उद्योग है। इस हमले के बाद पर्यटन उद्योग प्रभावित होगा.
आतंकवादियों की बर्बरता के खिलाफ भड़के मुस्लिम समुदाय ने मोदी सरकार से मांग भी की कि धर्म के आधार पर हिंदुओं की नृशंस हत्या करने वाले आतंकवादियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जावे ताकि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB