लाखों के विकास कार्यों का राजिम MLA रोहित साहू ने दिया सौगात, ग्रामीणों ने किया ऐतिहासिक स्वागत, विधायक- हर गांव तक पहुंचेगी खुशहाली

Rajim MLA Rohit Sahu gifts development projects worth lakhs; villagers accord him a historic welcome; MLA vows prosperity will reach every village.

लाखों के विकास कार्यों का राजिम MLA रोहित साहू ने दिया सौगात, ग्रामीणों ने किया ऐतिहासिक स्वागत, विधायक- हर गांव तक पहुंचेगी खुशहाली

गरियाबंद : गरियाबंद जिला के ग्राम बोड़राबांधा में राजिम विधायक रोहित साहू के गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने उनका आत्मीय एवं जोरदार स्वागत किया. विधायक ने ग्रामीणों को एक के बाद एक विकास कार्यों की सौगात देते हुए विभिन्न निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया. इस दौरान पूरा कार्यक्रम स्थल ग्रामीणों की तालियों और उत्साह से गूंजता रहा.
विधायक रोहित साहू ने ग्राम पंचायत बोड़राबांधा में 5 लाख 20 हजार रुपये की लागत से सीसी सड़क निर्माण, 28 लाख 51 हजार रुपये की लागत से उप स्वास्थ्य केंद्र निर्माण, 10 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन निर्माण तथा 10 लाख रुपये की लागत से टीनाशेड निर्माण का भूमिपूजन किया. इन कार्यों के शुरू होने से ग्रामीणों को सड़क, स्वास्थ्य सुविधा और सामुदायिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद जगी है.
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान विधायक साहू ने ग्रामीणों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए आहता निर्माण तथा शीतला मंदिर जीर्णाेद्धार की घोषणा की. जैसे ही विधायक ने दोनों घोषणाएं कीं, कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. ग्रामीणों ने विधायक के प्रति आभार जताते हुए कहा कि गांव की वर्षों पुरानी जरूरतों को पूरा करने की दिशा में लगातार काम हो रहा है.
सभा को संबोधित करते हुए विधायक रोहित साहू ने कहा कि बोड़राबांधा के ग्रामीणों की मांगों को उन्होंने प्राथमिकता से लिया है. स्वास्थ्य,  शिक्षा और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाएं किसी भी गांव के विकास की पहली सीढ़ी हैं. इसलिए इन कार्यों को केवल निर्माण कार्य के रूप में नहीं, बल्कि ग्रामीणों के बेहतर भविष्य की नींव के रूप में देखा जाना चाहिए.
उन्होंने कहा कि राजिम विधानसभा क्षेत्र का प्रत्येक गांव उनका अपना परिवार है और गांवों की समस्याओं को सुनना तथा उनका समाधान कराना उनकी पहली जिम्मेदारी है. विधायक बनने के बाद से ही उन्होंने क्षेत्र के गांव-गांव तक विकास पहुंचाने का संकल्प लिया है. जहां जिस सुविधा की आवश्यकता है, वहां उसी प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है.
विधायक साहू ने कहा कि सड़क बेहतर होगी तो आवागमन आसान होगा. उप स्वास्थ्य केंद्र बनेगा तो ग्रामीणों को उपचार के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और सामुदायिक भवन व टीनाशेड बनने से गांव में सामाजिक एवं सार्वजनिक आयोजनों के लिए बेहतर व्यवस्था उपलब्ध होगी. उन्होंने कहा कि विकास का असली मतलब तभी है, जब उसका सीधा लाभ आम ग्रामीण को मिले. उन्होंने कहा कि राजिम विधानसभा के विकास को लेकर वे किसी तरह की कमी नहीं छोड़ेंगे.
विधायक ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास और उम्मीद के साथ उन्हें विधानसभा तक पहुंचाया है, उस विश्वास को वे विकास के माध्यम से मजबूत करना चाहते हैं. उनका लक्ष्य केवल घोषणाएं करना नहीं, बल्कि घोषणाओं को जमीन पर उतारकर जनता को उसका लाभ दिलाना है. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में राजिम विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार और तेज होगी तथा हर गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास जारी रहेगा.
विधायक रोहित साहू के बोड़राबांधा पहुंचने पर ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला. महिलाओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया. कार्यक्रम के दौरान विकास कार्यों के भूमिपूजन और घोषणाओं से ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा.
इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति लेखराज ध्रुव, मंडल अध्यक्ष, खोमन चंद्राकर, जनपद अध्यक्ष मीरा ठाकुर जिला उपध्यक्ष केश्वरी ध्रुर्व, पूर्व जनपद अध्यक्ष तोकेश्वरी मांझी, सरपंच भोज नागेश, राजू साहू,मानसिंह, निषाद, टीकेश्वर वर्मा, नरेश निषाद, सूजल कोठरी, विष्णु नागेश, रामकुमार यादव, गुलाब दीवान, मानिक साहू, ओमप्रकाश पटेल, दुवासु ठाकुर, डिगेश्वर ठाकुर, लाल सिंह, कोमल साहू उपस्थित थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?