नौकर ही निकला चोर, मालिक के घर से चाबी निकाल कर पार्किंग में खड़ी कार को चोरी कर फरार, आरोपी दिपांशु गिरफ्तार
The servant turned out to be the thief, he took out the keys from the owner's house and stole the car parked in the parking lot and escaped, accused Dipanshu arrested
जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा। चांपा थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज चोरी के मामले में नौकर ही चोर निकला। घर की चाबी चुपके से निकालकर मालिक की कार चोरी कर फरार हुए आरोपी को चांपा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने महज कुछ घंटों में धर दबोचा। उसके कब्जे से चोरी की गई टाटा हैक्सा कार नम्बर CG11 AP 7788 भी बरामद कर ली गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक पवन कुमार सोमानी निवासी बरपाली चैक गुरुद्वारा के पास ने 10 जून 2025 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी फोर व्हीलर टाटा हैक्सा कार नबर CG11 AP 7788 को वह फिल्ड से काम करने के बाद लाकर गुरुद्वारा के सामने 9 जून 2025 को रात करीब 7 बजे खड़ी किया था. अगले दिन सुबह जब वह घुमने के लिये निकला तो देखा कि उसकी गाड़ी पार्किंग में नही थी. आसपास देखा कही भी गाडी नही मिलने पर थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया जिस पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया गया.
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप के नेतृत्व में फौरन साइबर टीम द्वारा बारीकी से मौका का निरीक्षण किया गया. प्रार्थी के कृष्णा इंफ्रा डेवलपर फर्म में काम करने वाले कर्मचारियो से पूछताछ की गई और पिछले कुछ दिनो से बिना वजह के काम से गैरहाजिर कर्मचारियो की लिस्ट बनाकर गंभीरता से छानबीन की गई जो संदेही के रुप में कृष्णा इंफ्रा डेवलपर फर्म के चालक दिपांशु लहरे का नाम सामने आया.
जिससे तस्दीकी के लिए संम्पर्क करने का प्रयास किया गया. जिसने अपना मोबाईल बंद कर रखा था. शक गहराने पर दीपांशु लहरे निवासी जयराम नगर बिलासपुर के संबंध में पता करने पर मुखबीर से सूचना मिली की वह दिनांक घटना समय सदर को देर रात चापा में घुमते देखा गया था कि घटना स्थल से घटना स्थल से आरोपी के भागने आने-जाने के रास्ते लगे फुटेज को खंगालते हुए तकनीकी जानकारी के आधार पर अलग- अलग स्थानों के फुटेज के आधार पर आरोपी को जयराम नगर रेल्वे स्टेशन से पकड़ा गया. पूछताछ करने पर बताया कि वह पूर्व में कृष्णा इंफ्रा डेवलपर फर्म में पवन सोमानी के यंहा कुछ दिन ड्रायवरी किया है.
जो पवन सोमानी के टाटा हेक्सा कार को देखकर आरोपी की नियत खराब हो गई. जिसे चोरी कर वह उसका स्वरुप बदल कर अपने पास रखना और उसी कार से बुकिंग के जरिए पैसा कमाना चाह रहा था. उसने कार के नम्बर प्लेट को निकाल कर अपने कार में ही छिपा लिया था और इसी वजह से चोरी करना बताया. आरोपी के कब्जे से उसके गांव किसान परसदा से चोरी के टाटा हेक्सा कार नम्बर CG11 AP 7788 कीमत 7,00000 रुपये को बरामद किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



