ड्यूटी कर वापस घर जा रहे विद्युत विभाग के लाइनमैन से चाकू दिखाकर लुट की वारदात करने वाले एक नाबालिग समेत तीन आरोपी गिरफ्तार
Three accused including a minor arrested for robbing an electricity department lineman returning home from duty at knife point
सक्ती : चोरों के हौसले इतने बुलंद है की वह चोरी की घटनाओं को अंजाम देने से रुक नहीं रहे हैं. दरअसल विद्युत विभाग के कर्मचारी कैलाश राम CSPDCL में लाईन मेन के पद पर कार्यरत है,
कैलाश राम सिदार पिता स्व ननकू राम सिदार उम्र 58 साल' निवासी दर्राभांठा सोहागपुर ने बाराद्वार में एक रिपोर्ट दर्ज कराई कि 18 सितंबर को सोहागपुर कार्यालय से ड्युटी कर रात 11 बजे अपने मोटर सायकल से घर दर्राभांठा जा रहा था. करीब 11:50 बजे जैसे ही धनेलीभांठा पोल्ट्री फार्म के पास पहुंचा. उसी समय स्कूटी सवार तीन लड़के उसके मोटर सायकल को सामने से रोककर स्कूटी से नीचे उतरे और चाकू से मारने की धमकी देकर उसके सामने के पॉकेट में रखे मोबाईल और पेंट से 1500 रुपए और पर्स को लूटकर बाराद्वार की तरफ भाग गए.
बैग में मेरा परिचय पत्र एवं टार्च रखा हुआ था. भागते समय स्कूटी के पीछे नंबर CG10 BT 2162 देखकर याद कर लिया था. प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बाराद्वार में धारा 309 (4) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर मामला जांच में लिया. वारदात के बारे में मामले के फरार आरोपियों की पतासाजी की जा रही थी.
मुखबीर की खबर पर 19 सितंबर को अमित विश्वकर्मा पिता सुशील विश्वकर्मा उम्र 23 साल निवासी कोटा वार्ड क्रमांक 6 थाना कोटा जिला बिलासपुर, किशन पाण्डेय पिता बसंत पाण्डेय उम्र 20 साल निवासी कोटा वार्ड क्रमांक 6 थाना कोटा जिला बिलासपुर व एक नाबालिग को हिसरात में लिया. मोबाईल, नकदी 1500 रुपए और बैग, टार्च कुल रकम 27 जार 500 रुपए को बरामद किया गया. जुर्म कबुल करने पर पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



