दो दिन के अंदर सचिव के ट्रांसफर की मांग, सरपंच चमेली बाई ने जनपद पंचायत मालखरौदा के सामने अनशन की दी चेतावनी
Demand for transfer of secretary within two days Sarpanch Chameli Bai warned of hunger strike in front of Janpad Panchayat Malkharoda
सक्ती/मालखरौदा : सक्ती जिला के अंतर्गत जनपद पंचायत मालखरौदा का चर्चित ग्राम पंचायत बुंदेली वैसे तो 5 साल होने वाला है सिर्फ साल भर ही इस ग्राम पंचायत में विकास कार्य हुए हैं. बाकी पूरा समय शिकायत के भेट चढ़ गया. बड़ी मुश्किल से करीब 4 महीने पहले सरपंच को वित्तीय प्रभार मिला है. जहां उसके द्वारा पूर्व में हुए विकास कार्यो की राशि आहरण करना है. मगर वर्तमान सचिव द्वारा विवादित पंचायत है कहकर पुराने कार्यो की राशि नही निकाली जा रही है. बल्कि वह विवाद में नही पड़ते हुए ग्राम पंचायत बुंदेली से अपने को हटाने की मांग भी सीईओ मालखरौदा से कर चुका है. वही उसकी जगह पुराने सचिव अवध राम को वहां पदस्थापित करने की मांग की जा रही है. मगर समाचार लिखे जाने तक उसे प्रभार नही दिया गया है.
ताज्जुब की बात तो यह है कि जिला पंचायत से 2 बार स्मरण पत्र जारी होने के बाद भी अवध राम सचिव को पदस्थ नही किया गया है. आख़िरकार सरपंच ने 2 दिन के अंदर प्रभार नही दिलाने पर अनशन की चेतावनी जिला कलेक्टर सक्ती, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मालखरौदा, तहसीलदार मालखरौदा, सीईओ मालखरौदा, थाना, मालखरौदा चौकी, अड़भार,विधायक रामकुमार यादव चंद्रपुर, सरपंच संघ अध्यक्ष मालखरौदा सहित सम्बंधित विभाग को प्रेषित किया गया है. यहां मीडिया में जन चर्चा का विषय यह बना हुआ है कि क्या एक गरीब आदिवासी महिला सरपंच को इंसाफ मिलेगा या यह भी अन्य मामलों की तरह दब जाएगा, क्या अधिकारी कोई ठोस कार्यवाही कर पाएंगे या नेताओ की कठपुतली की तरह काम करेंगे ये तो वक़्त ही बताएगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



