तेज रफ्तार थार हादसे का शिकार, नेशनल हाईवे पर एक युवक की मौके पर मौत, दो दोस्त घायल, हालत नाजुक, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

A young man died on the spot after a high-speed Thar crashed on the national highway, two friends were injured, their condition critical, and police are examining CCTV footage.

तेज रफ्तार थार हादसे का शिकार, नेशनल हाईवे पर एक युवक की मौके पर मौत, दो दोस्त घायल, हालत नाजुक, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

दुर्ग : भिलाई के नेहरु नगर चौक के पास नेशनल हाईवे पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो अन्य घायल हो गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक सुपेला निवासी तीन दोस्त आकाश केशरवानी, ऋतिक साहू और करण सिंह कार में सवार थे. गाड़ी की रफ्तार काफी तेज थी. जिससे ड्राइवर कंट्रोल खो बैठा और हादसा हो गया. इस हादसे में आकाश केशरवानी की मौके पर ही जान चली गई. वहीं करण सिंह को नाजुक हालत में भिलाई के हाईटेक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि ऋतिक साहू को मामूली चोटें आई हैं. खबर मिलते ही सुपेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घायलों को अस्पताल पहुंचाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे की वजह का पता लगाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t