महिला की संदिग्ध मौत का पुलिस ने किया खुलासा, शराब पीने पर मनाही से भड़का पति, पत्नी की बेरहमी से मारपीट कर ली जान, हत्या का आरोपी गिरफ्तार
Police solve case of woman's suspicious death; husband, enraged after being forbidden from drinking alcohol, brutally beat his wife to death; accused arrested.
खैरागढ़/मोहगांव : खैरागढ़ जिले के मोहगांव थाना इलाके में चार दिन पहले एक महिला की मौत की घटना की जांच के बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में पति नारायण को गिरफ्तार किया है. शराब पीने से मना करने पर आवेश में आकर पति ने महिला की बेरहमी से पिटाई कर दी. बाद में उसकी बेतहाशा पिटाई के चलते मौत हो गई. इस मामले को लेकर आरोपी के ससुर ने हत्या की आशंका जाहिर करते पुलिस से शिकायत की थी. 4 दिन तक लगातार जांच के बाद पुलिस ने हत्या के आरोप में पति नारायण को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मोहगांव के डुमरिया की रहने वाली राधाबाई ने 19 अगस्त की शाम को अपने पति नारायण मेरावी उम्र 45 साल को शराब पीकर घर आने पर टोका. इस बात को लेकर पति की पत्नी से बहस हो गई. बढ़ते विवाद के बीच आक्रामक होकर पति ने महिला की जमकर पिटाई कर दी. जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गई. मारपीट की खबर सुनकर 20 अगस्त की सुबह मायके पक्ष के लोग जब घर पहुंचे तो महिला का शव घर के अंदर मिला. इसके बाद परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. मृतिका के पिता ने मामले की छानबीन के लिए पुलिस से शिकायत की। गहन जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में शरीर और सिर में गंभीर चोट के निशान मिले. पुलिस के मुताबिक मारपीट की वजह से ही महिला की मौत हुई. मोहगांव पुलिस ने आरोपी पति नारायण मेरावी को गिरफ्तार कर लिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?



