घर में संदिग्ध हालत में मिली आरक्षक की लाश, शव के पास मिला जहर का डिब्बा, खुदकुशी की आशंका, महकमे में खलबली, जांच में जुटी पुलिस
Dead body of constable found in suspicious condition in the house, box of poison found near the dead body, suspicion of suicide, panic in the department, police engaged in investigation.
दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में पुलिस आरक्षक महेश मड़कामी का शव उनके घर में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरु कर दी है. शव के पास से जहर का डिब्बा बरामद किया गया है. शुरुआती जांच में खुदकुशी की आशंका जताई जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस महकमे में उस वक्त हड़कंप मच गया जब आरक्षक महेश मड़कामी के मौत की खबर मिली. इसके बाद डीएसपी गोविंद दीवान और पुलिस टीम मौके पर पहुंची. आरक्षक महेश मड़कामी पुलिस लाइन काली में पदस्थ थे. गढ़मिरी स्थित उनके घर में बिस्तर पर उनका शव मिला. प्रथम दृष्टया यह खुदकुशी का मामला लग रहा है. जिसकी वजह व्यक्तिगत बताया जा रहा है.
पुलिस ने मर्ग कायम कर विधिवत जांच शुरु कर दी है. फिलहाल खुदकुशी के पीछे की वजह की पुष्टि नहीं हो पाई है. लेकिन पुलिस सभी संभावित पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



