छत्तीसगढ़ से महाकुंभ ले जाने और धार्मिक स्थलों के दर्शन के नाम पर धोखाधड़ी, फूटा लोगों का गुस्सा, योगेंद्र पांडे के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Fraud in the name of taking Mahakumbh from Chhattisgarh and visiting religious places, anger of people erupted, FIR registered against Yogendra Pandey

छत्तीसगढ़ से महाकुंभ ले जाने और धार्मिक स्थलों के दर्शन के नाम पर धोखाधड़ी, फूटा लोगों का गुस्सा, योगेंद्र पांडे के खिलाफ एफआईआर दर्ज

जगदलपुर : बस्तर में महाकुंभ और अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. पीड़ितों ने इसकी शिकायत जगदलपुर कोतवाली थाने में की है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है.
पीड़ितों ने बताया कि परचनपाला के रहने वाले योगेन्द्र पांडे ने कुंभ और अन्य धार्मिक स्थलों के दर्शन के नाम पर बस्तर के 55 लोगों से 7 से 8 हजार रुपए ले लिया. लेकिन प्रयागराज और काशी दर्शन के बाद यात्रियों को वादे के मुताबिक अन्य स्थान नहीं ले गए. यात्रियों के विरोध करने पर योगेन्द्र पांडे और उसके साथियों ने यात्रियों से बदसलूकी भी की और कोरबा के पास बस छोड़कर भाग गए.
सभी यात्री किसी तरह पैसे इकट्ठे कर वापस जगदलपुर पहुंचे. इसके बाद सभी ने कोतवाली थाने में योगेंद्र पांडे के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI