सनसनीखेज साजिश का भंडाफोड़, लव जिहाद केस में फसाने नकुल ने भेज दिया जवान लड़की, पुलिस की जांच में खुल गई पोल, 10 लाख ऐठने की प्लान फेल

Sensational conspiracy exposed: Nakul sends young girl to trap him in love jihad case; police investigation exposes the truth; plan to extort 10 lakh rupees fails

सनसनीखेज साजिश का भंडाफोड़, लव जिहाद केस में फसाने नकुल ने भेज दिया जवान लड़की, पुलिस की जांच में खुल गई पोल, 10 लाख ऐठने की प्लान फेल

मेरठ : मेरठ पुलिस ने हिंदूवादी संगठन के कथित नेता नकुल गुर्जर द्वारा रची गई एक बेहद सनसनीखेज साजिश का भंडाफोड़ किया है. मेरठ में जीशान और शाहवेज को कथित तौर पर फंसाने के लिए लड़की भेजने और बाद में ‘लव जिहाद’ का आरोप लगाकर 10 लाख रुपये की उगाही की कोशिश का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश के मेरठ के जागृति विहार एक्सटेंशन इलाके में शनिवार को विश्व हिंदू परिषद से जुड़े कुछ लोगों ने एक कार में मौजूद दो युवकों और एक युवती को पकड़ लिया. आरोप लगाया गया कि दोनों युवक एक हिंदू युवती को बहला-फुसलाकर घुमा रहे थे. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को थाने ले गई. लेकिन करीब पांच घंटे की जांच और पूछताछ के बाद पूरे मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ.
लड़की से कड़ाई से पूछताछ की. तो उसने कबूल किया कि वह बदहवास होने का नाटक कर रही थी. उसे कथित नेता नकुल गुर्जर ने जीशान और शाहवेज को झूठे केस (अपहरण और छेड़छाड़) में फंसाने के लिए तैयार किया था.
पुलिस के मुताबिक, यह मामला कथित तौर पर पहले से रची गई साजिश का हिस्सा था. जांच में सामने आया कि विहिप से जुड़ा नकुल नामक युवक ही जीशान और शाहवेज को फंसाने की प्लान बनाया था. 
पुलिस के मुताबिक, लड़की की पहचान बुलंदशहर के स्याना निवासी भावना के रूप में हुई, जो मेरठ में किराये के मकान में रहकर घरों में काम करती है. पूछताछ में युवती ने बताया कि वह करीब डेढ़ साल से नकुल को जानती थी. आरोप है कि नकुल ने उसे लालच दिया था कि अगर वह जीशान और शाहवेज को किसी मामले में फंसाने में मदद करेगी तो उसे 10 लाख रुपये दिए जाएंगे.
आप ये सोचिए कि अगर इस केस का खुलासा न हुआ होता.... लड़की का परिवार एनकाउंटर और बुलडोजर एक्शन की मांग करता.... जीशान और शावेज़ के साथ वही कहानी बनाई जाती कि पुलिस पर फायर किया और जवाबी फायरिंग में मारे गए तो क्या ये केस कभी खुलता...?
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t

https://www.youtube.com/shorts/szlBPEc9eWA