छत्तीसगढ़ में पूर्व कर्मचारियों को 6 महीने से नहीं मिला पेंशन, 9 लाख लोगों की जिंदगी पर भारी संकट, हितग्राही- घर चलाना हुआ मुश्किल, बड़े आंदोलन की तैयारी
Former employees in Chhattisgarh have not received their pensions for six months, severely impacting the lives of 900,000 people. Beneficiaries struggle to make ends meet, and a major movement is underway.
रायपर : छत्तीसगढ़ में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना पिछले 6 महीने से पूरी तरह ठप पड़ी हुई है. राज्य के करीब 19 लाख हितग्राहियों को वृद्धावस्था, विधवा और दिव्यांग पेंशन नहीं मिल पा रही है. जिससे गरीब परिवारों की रोजी-रोटी पर गहरा असर पड़ रहा है.
6 महीने से क्यों अटकी पेंशन?
प्रदेश भर में वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और दिव्यांग पेंशन के भुगतान में लगातार देरी हो रही है. समाज कल्याण विभाग के कार्यालयों में रोजाना सैकड़ों हितग्राही जानकारी लेने पहुंच रहे हैं, लेकिन उन्हें कोई ठोस जवाब नहीं मिल पा रहा है.
केंद्र से राशि में देरी का असर, राज्यांश भी प्रभावित
विभागीय जानकारी के अनुसार केंद्र सरकार से मिलने वाली अनुदान राशि समय पर जारी नहीं होने की व्झ्ह से पूरी भुगतान प्रक्रिया प्रभावित हुई है. इसके चलते राज्यांश का भुगतान भी अटक गया है. विभाग का कहना है कि कई बार केंद्र को पत्र भेजे गए हैं. लेकिन अभी तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है.
19 लाख प्रभावित हितग्राही:
वृद्धावस्था पेंशन → लगभग 10-11 लाख
विधवा पेंशन → करीब 5-6 लाख
दिव्यांग पेंशन → 2-3 लाख
अन्य श्रेणियां → लगभग 1 लाख
570 करोड़ रुपए से ज्यादा राशि अटकी
औसतन ₹500 मासिक पेंशन के हिसाब से 6 महीने की देरी में 570 करोड़ रुपए से ज्यादा राशि हितग्राहियों तक नहीं पहुंच सकी है. ग्रामीण क्षेत्रों में दवा खरीदना, राशन लेना और घर चलाना मुश्किल हो गया है.
कांग्रेस नेताओं और नगर निगम रायपुर के नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने आरोप लगाया है कि केंद्र से फंड न आने कीवजह पेंशन अटकी हुई है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द भुगतान शुरू नहीं हुआ तो बड़े आंदोलन की तैयारी है.
गरीबों पर सबसे ज्यादा असर
बुजुर्गों को दवा और इलाज के पैसे नहीं मिल रहे
विधवा महिलाएं घर चलाने में परेशान
दिव्यांगजनों की दैनिक जरूरतें प्रभावित
ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर भी नकारात्मक असर
क्या कह रहे हैं हितग्राही?
बहुत से लाभार्थी बताते हैं कि पेंशन के भरोसे ही उनका महीना चलता था. अब 6 महीने से पेंशन रुकने के बाद कर्ज लेना और परिवार की जरूरतें पूरा करना बेहद मुश्किल हो गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



