रोपा लगाने जा रहे 19 मजदूरों से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, दर्दनाक हादसे में 2 महिलाओं की मौत, 6 गंभीर रूप से घायल, आरोपी चंद्रशेखर पटेल गिरफ्तार

A tractor carrying 19 laborers heading to plant saplings lost control and overturned; two women died and six others were critically injured in the tragic accident. The accused, Chandrashekhar Patel, has been arrested.

रोपा लगाने जा रहे 19 मजदूरों से भरा ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटा, दर्दनाक हादसे में 2 महिलाओं की मौत, 6 गंभीर रूप से घायल, आरोपी चंद्रशेखर पटेल गिरफ्तार

बिलासपुर/हिर्री : बिलासपुर जिला में हिर्री थाना क्षेत्र के मुड़पार के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई थी. जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. पुलिस ने इस मामले में आरोपी चंद्रशेखर पटेल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक मुड़पार निवासी चंद्रशेखर पटेल ट्रैक्टर में करीब 19 लोगों को बैठाकर मोती लाल जायसवाल के खेत में खेत में धान की रोपा लगाने के लिए ले जा रहा था. जिस ट्रैक्टर से हादसा हुआ, वह सकर्रा के सरपंच के नाम पर पंजीकृत है और सभी मजदूर सरपंच के ही खेत में रोपा लगाने जा रहे थे. चश्मदीदों के मुताबिक ट्रैक्टर तेज रफ्तार में चल रहा था.
मुड़पार के पास चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया और ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. ट्रैक्टर पलटते ही उसमें सवार मजदूर उसके नीचे दब गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई. आसपास के ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया. इस भीषण हादसे में बम्लेश्वरी निषाद और मथुरा निषाद की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिन्हें पहले स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया. हालत नाजुक होने पर सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर किया गया. जहां उनका इलाज जारी है. हादसे की खबर मिलते ही हिर्री थाना पुलिस मौके पर पहुंची.
पुलिस ने घटनास्थल से हादसे में शामिल बिना नंबर की ट्रैक्टर इंजन और ट्रॉली को जब्त किया। आरोपी ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ धारा 281, 125(A), एवं 105 BNS के तहत अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया. ​पर्याप्त सबूत पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर अदालत के सामने पेश किया गया. जहां  से उसे न्यायिक रिमांड (जेल) पर भेज दिया गया.
आरोपी
चन्द्रशेखर पटेल पिता रामलाल पटेल उम्र 26 साल, निवासी- मेड़पार-बाजार, थाना हिर्री, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?