पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, दर्दनाक सड़क हादसे में 2 युवकों की मौके पर ही मौत, परिवार में मातम का माहौल, पुलिस कर रही मामले की जांच

A speeding car crashed into a tree; two youths died on the spot in the tragic accident. A pall of gloom has descended on their families, and the police are investigating the matter.

पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, दर्दनाक सड़क हादसे में 2 युवकों की मौके पर ही मौत, परिवार में मातम का माहौल, पुलिस कर रही मामले की जांच

दुर्ग : भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू रोड पर गुरुवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसा इतना जोरदार था कि कार सीधे सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई. टक्कर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी. खबर मिलते ही भिलाई नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को कार से बाहर निकालकर अस्पताल भिजवाया. इलाज के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. यह हादसा  भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक के मुताबिक हादसा सुबह तकरीबन 4 से 5 बजे के बीच कार नम्बर CG 07 MB 5986 सेक्टर-9 से सेक्टर-6 की तरफ जा रही थी. इसी दौरान सेंट्रल एवेन्यू पर कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई. टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. 
इस हादसे में दीपक गुप्ता उम्र 23 साल और कौशिक दास उम्र 15 साल की मौके पर ही मौत हो गई. दोनों भिलाई के सेक्टर-6 के रहने वाले थे. हादसे की खबर मिलते ही उनके परिजन और परिचित अस्पताल पहुंचे. हादसे के बाद परिवार में मातम का माहौल है.
पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है.
मृतक
 दीपक गुप्ता पिता राजबली गुप्ता उम्र 23 साल निवासी सड़क नंबर-50, क्वार्टर नंबर 8/F, सेक्टर-6, भिलाई
कौशिक दास पिता स्व चंदन दास उम्र 15 साल निवासी सड़क नंबर-33, मकान नंबर 3/A, सेक्टर-6, भिलाई
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?